6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
कांग्रेस ने आतंकियों को बिरयानी खिलाई, भाजपा ने गोली मारी
Play video

कांग्रेस ने आतंकियों को बिरयानी खिलाई, भाजपा ने गोली मारी

www.patrika.com
Google source verification

जयपुर

image

vinod saini

Nov 29, 2018

 

– योगी आदित्यनाथ का राहुल पर निशाना
जयपुर/पाली/जैतारण। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जयपुर, पाली, अजमेर और उदयपुर जिले में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। पाली जिले के जैतारण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अविनाश गहलोत के समर्थन में योगी ने रास गांव स्थित रास मंडी जस्सानाथजी की समाधि में जनसभा की। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। कांग्रेस ने आतंकियों व नस्लवादियों को संरक्षण दिया है। अब कांग्रेस से इस देश को मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को आतंकवाद, अराजकता, भ्रष्टाचार व नक्सलवाद दिया है। कांग्रेस ने जातिवाद के आधार पर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया है। आतंकियों को कांग्रेस ने बिरयानी खिलाई, जबकि भाजपा ने गोली मारी। कांग्रेस नक्सलवादियों को क्रांतिकारी कह रही है, जबकि भाजपा देश की सुरक्षा, स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं करती।

कांग्रेस की नाजायज उपज है नक्सलवाद, आतंकवाद
अजमेर। योगी ने कहा कि कांग्रेस की नाजायज उपज है नक्सलवाद, आतंकवाद और भ्रष्टाचार। साथ ही कांग्रेस ने जातिवाद, क्षेत्रवाद और भाषावाद भी देश को दिया है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार साथ-साथ हैं। कांग्रेस देश का भला नहीं कर सकती। इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित एवं खुशहाल है। अजमेर के आजाद पार्क में बुधवार को अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण एवं पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में योगी ने सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

कांग्रेस पर जमकर बरसे योगी
जालसू में भाजपा की आमसभा

चौमूं। आमेर तहसील के ग्राम जालसू में बुधवार को भाजपा के स्टार प्रचारक व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमेर भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया के समर्थन में आयोजित आमसभा में कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने देश पर 55 वर्षों तक राज किया, लेकिन कांग्रेस ने देश के लोगों का शोषण किया। देशवासी कांग्रेस के बीमारू शासन से उब चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर व्यंग करते हुए कहा कि जिस पार्टी का नेता राहुल गांधी जैसा हो तो वो पार्टी कभी भी विजयी नहीं हो सकती हैं। सभा को केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, चौमंू विधायक रामलाल शर्मा व आमेर भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया ने भी संबोधित किया।

 

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़