23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं रहे पूर्व कांग्रेस विधायक उदय सिंह राठौड़, कर्मचारियों के मसीहा के तौर पर बनाई थी पहचान

पूर्व विधायक उदय सिंह राठौड़ का निधन, वे कर्मचारियों के मसीहा के तौर पर जाने जाते हैं।

2 min read
Google source verification
udai singh rathore

जयपुर।

कांग्रेस के पूर्व विधायक और कर्मचारी नेता रहे उदय सिंह राठौड़ का सोमवार देर रात फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। राठौड़ लंबे समय से मधुमेह रोग से पीडि़त थे। 75 वर्षीय उदय सिंह राठौड़ के निधन से कर्मचारी जगत और कांग्रेस में शोक की लहर है।

निधन के बाद देर रात ही परिजन शव उनके पैतृक गांव सुखवासी नागौर ले गए, जहां आज दोपहर उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा कर्मचारी नेता शामिल होंगे।

गौरतलब है कि लंबे समय कर कर्मचारी नेता रहे राठौड़ 1998 में कांग्रेस के टिकट पर तत्कालीन बनीपार्क विधानसभा सीट से विधायक बने थे।

बताया जा रहा है कि राठौड़ को कुछ दिनों पहले ही तबीयत खराब होने पर फोर्टिग्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब से ही उनकी हालत नाजुक बताई जा ही थी। परिचितों के मुताबिक़ उनकी दोनों किड़नियां फेल हो गई थीं। हार्ट पर भी इसका असर पड़ा था। इसकी वजह से उन्हें फोर्टिग्स के आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था।

राठौड़ के पुत्र तेज सिंह राठौड़ आरटीडीसी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हैं। तेज़ सिंह के अनुसार उनके पिता डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट, किडऩी संबंधी रोग से पीडित है। उनका डायसीसीस भी चल रहा है। गौरतलब है कि उदय सिंह राठौड़ बनीपार्क विधानसभा सीट से विधायक रहे। राजस्थान के कर्मचारियों के हितों में लम्बे समय तक संघर्ष किया। वे कर्मचारियों के मसीहा के तौर पर जाने जाते हैं।

READ: RU कर्मचारी संघ के चुनावों में खर्च सीमा तय, पांच हजार से ज्यादा खर्च तो अवैध होगा चुनाव

READ:बुलेट ट्रेन का सपना देखने वाले पहले मौजूदा रेलवे की हकीकत तो जाने

READ: 7वें वेतनमान मामला: कर्मचारियों ने निकाली आक्रोश रैली, मांगें नहीं मानने पर चुनाव में भुगतने होंगे परिणाम

READ: वर्तमान सरकार की मंशा पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की