4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में कांग्रेस के घोषणा-पत्र को लेकर अब आई ये बड़ी खबर

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Nagriya Nikaya Election 2018

कांग्रेस ने भाजपा को दी करारी शिकस्त,प्रत्येक मत की गिनती पर बढ़ती रही समर्थकों की धड़कनें

जयपुर/जमवारामगढ़। राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को शिकस्त देने के लिए कांग्रेस इस तरह का घोषणा-पत्र तैयार कर रही है, जिसमें आम लोगों को जुड़ाव महसूस हो सके।

इसी क्रम में रामगढ़ बांध में पानी लाने की योजना को कांग्रेस के घोषणा-पत्र में शामिल करवाया जाएगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने घोषणा पत्र में शामिल करने की सहमति दे दी है।

मंगलवार को गंगा माता मंदिर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन में ब्लॉक कांग्रेस आंधी व जमवारामगढ़ की संयुक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस एसटी विभाग प्रदेशाध्यक्ष शंकर लाल मीना ने यह बात कहीं।

उन्होंने कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया। प्रधान रामजीलाल मीना ने कहा कि देश ओर प्रदेश में कांग्रेस की योजनाओं पर देश की सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं पर कैंची चलाई है।

पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर होने से मंहगाई की मार है। मानोता सरपंच सुमन मीना, पंचायत समिति सदस्य राधा मोहन तिवाड़ी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जमवारामगढ़ रामजीलाल शर्मा व आंधी अध्यक्ष रामदास महरवाल ने इकाई अध्यक्षों से पंचायत में बूथवार बूथ के कार्यकर्ताओं लिस्ट तैयार करने व कार्यकर्ताओं से सम्पर्क करने पर जोर दिया।

बैठक को जिपस अजयपाल सिंह गुर्जर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शंकर लाल गुर्जर, चावंडिया सरपंच रामसहाय मीना आदि ने सम्बोधित किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया। महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती पर दोनों के चित्रों पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम रखा तथा प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ।