6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में पेयजल को लेकर मचा हाहाकार,पायलट की अगुवाही में हुआ मटका फोड़ प्रदर्शन

राजस्थान में पेयजल को लेकर मचा हाहाकार,पायलट की अगुवाही में हुआ मटका फोड़ प्रदर्शन
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

May 28, 2018

water

जयपुर
राजस्थान में एक बार फिर पेयजल किल्लत के हालात दिन- प्रतिदिन विकराल होते जा रहे है। वहीं राजस्थान के अलग- अलग जगहों पर पानी की मांग को लेकर लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है, और साथ ही महिलाएं मटका फोड़ विरोध जता रही है। वहीं दूसरी तरफ पेयजल आपूर्ति की मांग कोे लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से आज पूरे शहर में मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया गया। जयपुर शहर में चल रही भारी किल्लत ओर पीने का पानी उपलब्ध ना कराने के विरोध में सचिन पायलट के नेतृत्व में चांदपोल रोड, पानीपेच स्थित जलदाय विभाग पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया।


भीषण गर्मी में भी शहर वासियों को पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है। जिससे कांग्रेस पार्टी पानी की समस्या से सरकार और जलदाय विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी नेता और लोग उपस्थित रहे।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास के निर्देश से शहर के सभी 91 वार्डो में कांग्रेस नेता और लोग पेयजल की समस्या को लेकर मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया।
सोमवार सुबह करीब 10 से 12 के बीच सभी वार्डो में किया गया विरोध प्रदर्शन।

मटका फोड़ प्रदर्शन में भिड़ जुटाने में अधिकांश तह नाबालिग व छोटे बच्चों की भरमार रही। सचिन पायलेट ने कहा सरकार के पास संसाधनों की कमी नही है। इस भीषण गमी में लोग पानी बिजली के लिए तरस रहे है सरकार की इच्छा सक्ति नही है कुछ देने की। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि किसान मर रहे है, लेकिन इस ओर सरकार का कोई ध्यान नही जा रहा।


सरकार व सरकार के मंत्रि महलो से निकल कर जनता के बीच मे जाकर देखे जनता की पीड़ा। प्रदर्शन में जयपुर शहर अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास, प्रवक्ता अर्चना शर्मा, कांग्रेश नेता पंडित सुरेश मिश्रा, अमीन कागजी, रमा बजाज, विक्रम सिंह शेखावत ,पार्षद मंजू शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मुद्गल सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता ने मटका फोड़ प्रदर्शन किया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग