6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर हमलावर की भूमिका में आएगी कांग्रेस

भाजपा की नाकामियों को लाया जाएगा सोशल मीडिया पर
2 min read
Google source verification
congress

congress

जयपुर। प्रदेश में तीन माह बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रदेश कांग्रेस राज्य की भाजपा सरकार को हर मुद्दे पर घेरने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है, सार्वजनिक मंचों के अलावा नुक्कड़ नाटकों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने के साथ ही अब कांग्रेस आमजन खासकर युवा वर्ग तक सरकार की नाकामियों को पहुंचाने के लिए अब सोशल मीडिया का सहारा लेगी।

बीते कुछ माह से कांग्रेस अपने आईटी सेल को मजूबत करने की कवायद में जुटी हुई थी। प्रत्येक जिले में कांग्रेस ने अपनी सोशल मीडिया की टीम भी खड़ी कर दी है। लिहाजा अब अपनी सोशल मीडिया और आईटी टीम का कांग्रेस विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल करने जा रही है।


जानकार सूत्रों की माने तो राज्य में युवा मतदाताओं का तादाद काफी ज्यादा है, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय है। ऐसे में केंद्रऔर राज्य सरकार की नाकामियों को युवा मतदाताओं तक पहुंचाया जाए। साथ ही पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से किए बड़े-बड़े वादे किए गए थे, जिनमें कई वादे आज तक पूरे नहीं किए गए। ऐसे में पार्टी नेताओं का मानना है कि अगर भाजपा सरकारों की ओर से किए गए वादों को सोशल मीडिया पर पहुंचाया जाए तो युवा वर्ग भाजपा से दूर होकर कांग्रेस के पक्ष में आ सकता है।


पीसीसी में पायलट ने बुलाई बैठक
वहीं सोशल मीडिया पर भाजपा को घेरने की रणनीति के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कांग्रेस आईटी टीम की आज प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई है। कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 12 बजे से आयोजित होने वाली इस बैठक में सभी जिलों की आईटी टीम के सदस्य शामिल होंगे। बैठक में सोशल मीडिया एक्सपर्ट आईटी टीम के कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने विचार रखेंगे।


केंद्रीय सोशल मीडिया टीम भी आएगी जयपुर
वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस की सोशल मीडिया और आईटी टीम की मदद के लिए केंद्र की आईटी टीम भी जयपुर दौरे पर आएगी। राहुल गांधी वॉर रूम से संचालित आईटी टीम के कई सदस्य बीते माह जयपुर आकर बैठकें भी ले चुके हैं। हालांकि केंद्रीय आईटी टीम का दौरा कब होगा ये अभी तय नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग