स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार कोर्ट कर्मियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 6 फरवरी तक रिमांड पर सौंपा है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि ब्लूटूथ डिवाइस परीक्षा केंद्र में मिलीभगत से लगाई गई या चिकित्सकों की सहायता से। फरार अभ्यर्थियों की तलाश भी जारी है।