5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस को किया महामारी घोषित, जयपुर में तीन मरीज पॉजिटिव आने के बाद मचा हड़कंप

Corona virus : कोरोना वायरस विकराल रूप धारण करता जा रहा है। ( Jaipur Corona virus ) बुधवार को जयपुर व दिल्ली में एक-एक व्यक्ति में वायरस की पुष्टि हुई। ( covid 19 ) बीते दो दिनों में इस वायरस के 16 नए संक्रमित सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 64 हो गई है। हालांकि , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 60 मामलों की ही पुष्टि की है।
2 min read
Google source verification
Corona virus, corona in india Jaipur Corona virus

Corona virus : कोरोना वायरस विकराल रूप धारण करता जा रहा है। ( Jaipur Corona virus ) बुधवार को जयपुर व दिल्ली में एक-एक व्यक्ति में वायरस की पुष्टि हुई। ( covid 19 ) बीते दो दिनों में इस वायरस के 16 नए संक्रमित सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 64 हो गई है। हालांकि , केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 60 मामलों की ही पुष्टि की है।

कोरोना वायरस को लेकर जयपुर में इटली महिला की दोनों जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद राहत मिली तो दुबई से लौटे पहले राजस्थानी को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा है। बता दे जयपुर के ही आदर्श नगर में रहने वाले 85 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। राजधानी में अब तक तीन लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके है । यह मरीज 28 फरवरी को दुबई से लौटे थे और उसके बाद से ही तबीयत सही नहीं थी। इसके बाद परिजन मरीज को जेएलएन मार्ग स्थित दो निजी अस्पतालों में लेकर गए।लेकिन, अस्पताल प्रबंधन ने कोरोना के लक्षण देखते हुए एडमिट नहीं किया और एसएमएस अस्पताल भेज दिया। इसके बाद मरीज की कोरोना की जांच की गई जिसमे वह पॉजिटिव आया। बुधवार को मरीज का क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए सैंपल पूणे भेजे गए जहां भी यह कोरोना पॉजिटिव पाया गया । फिलहाल मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है । इधर मरीज की पत्नि और बच्चे को भी संदिग्ध मानते हुए एसएमएसस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है । स्वास्थ्य विभाग स्पाइट जेट की फ्लाइट में मरीज के साथ बैठकर आए यात्रियों की लाइन लिस्टिंग तैयार कर सभी लोगों की स्कीनिंग कर रहा है ।


इटली महिला की रिपोर्ट आई नेगेटिन
इधर पहले से एसएमएस अस्पताल में भर्ती इटली निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लगातार तबीयत में सुधार देखा जा रहा है । सोमवार को इटली दंपत्ति की जांच की गई । जांच में इटली महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आई है । क्रॉस वेरिफिकेशन के लिए 24 घंटे बाद डॉक्टरों ने फिर इटली महिला की जांच की। दूसरी जांच में भी वह कोरोना नेगेटिव मिली । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया अब उन्हें बुखार नहीं है और लगातार उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। दोनों मरीजों का ब्लड प्रेशर सामान्य है और निमोनिया भी कम हो गया है, जिससे अब उनकों बाहर से दी जा रहीं ऑक्सीजन की आवश्यकता बहुत कम रह गई है।


344 लोगों की हुई सैंपल जांच
2 फरवरी से सवाई मानसिंह अस्पताल में शुरू हुई कोरोना वायरस की जांच के बाद अस्पताल में अब-तक 344 लोगों की जांच की गई जिसमे 2 रोगी ईटली निवासी दंपत्ति और एक दुबई से लौटे जयपुर निवासी पॉजिटिव पाया गया वहीं 332 लोग नेगेटिव आए जबकि9 लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है ।

इधर कोरोना के लगभग 100 से अधिक देशों में संक्रमण के चलते ड‡लूएचओ ने सरकारी,
गैर सरकारी बैठकों-आयोजनों को बहुत जरूरी होने पर ही करने की गाइडलाइन जारी की है। आयोजन यदि बहुत जरूरी नहीं हों तो इन्हें टाला भी जा सकता है। साथ ही, ड‡ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है।