5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वायरस से बुज़ुर्ग और बीमार लोगों को सबसे अधिक ख़तरा

corona virus : चीन ( china ) सहित दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है । वायरस के चलते चीन में अब-तक 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी वहीं हजारों लोग इसकी चपेट में है । ( Health News in hindi ) वायरस के कहर के बीच चीन में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना वायारस से ग्रस्त 44,000 से ज़्यादा लोगों के बारे में जानकारी सार्वजनिक की है।चीन के सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीसीडीसी) ने यह रिपोर्ट जारी की है।
less than 1 minute read
Google source verification
corona virus, corona virus death in china

Corona virus : चीन ( china ) सहित दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है । वायरस के चलते चीन में अब-तक 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी वहीं हजारों लोग इसकी चपेट में है । ( Health News in hindi ) वायरस के कहर के बीच चीन में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना वायारस से ग्रस्त 44,000 से ज़्यादा लोगों के बारे में जानकारी सार्वजनिक की है।चीन के सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीसीडीसी) ने यह रिपोर्ट जारी की है।

रिपोर्ट में बताया गया कि कोरोना वायरस से बीमार और बुज़ुर्गों लोगों को सबसे अधिक खतरा है । शोध में ये भी बताया गया जो डॉक्टर कोरोना संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे है उन लोगों को भी वायरस की चपेट में आने का खतरा है । मंगलवार को भी वुहान शहर के एक अस्पताल के निदेशक की कोरोना वायरस से मौत हो गई ।सीसीडीसी की रिपोर्ट के अनुसार हुबे प्रांत में मृत्यु दर 2.9 फ़ीसदी है जबकि पूरे चीन में मृत्यु दर 0.4 फ़ीसदी है। शोध में पता चला है कि कोरोना वायरस या कोविड-19 से मरने वालों का दर 2.3 फ़ीसदी है।

रिपोर्ट में बताया गया 80 फिसदी लोगों को मामूली संक्रमण है , वहीं 13.8 फ़ीसदी में तीव्र संक्रमण है और केवल 4.7 फ़ीसदी मामले ही जानलेवा हैं। वायरस के शिकार लोगों में मरने वालों की संख्या तो कम है लेकिन 80 से ज़्यादा उम्र के लोगों में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर पुरुषों और महिलाओं की बात करें तो पुरुषों की मरने की दर 2.8 फ़ीसदी है जबकि महिलाओं की मरने की दर 1.7 फिसदी है ।रिपोर्ट में ये भी पाया गया है कि दिल के मरीज़, डायबिटीज़, सांस में परेशानी और हाइपरटेंशन के शिकार लोगों में इस वायरस के फैलने का ज़्यादा ख़तरा रहता है।