
बजाज नगर के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू
जयपुर। राजस्थान के 8 रेड जोन में चिह्नित जिलों को ग्रीन जोन में बदलने के लिए एक्शन प्लान बनाकर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि राजस्थान के 8 जिले रेड जोन में, 19 ऑरेंज जोन में और 6 जिले ग्रीन जोन में शामिल किए गए हैं, जहां कोई भी पॉजीटिव केसेज नहीं मिले हैं। प्रदेश में जिन जिलों को रेड जोन में शामिल किया है, उनमें से भी कई जिलों में पॉजिटिव से नेगेटिव होने वालों की काफी तादाद है। इनमें से कइयों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है।
स्क्रीनिंग और सर्वे का काम जोरों पर
डॉ. शर्मा ने बताया कि जिन 8 जिलों को भारत सरकार ने रेड जोन में माना है और जहां कर्फ्यू लगा हुआ है, हालात थोड़े गंभीर हैं, उनके लिए विशेष एक्शन प्लान बनाकर काम किया जा रहा है। इन क्षेत्रों के 1, 3 और 5 किलोमीटर के बफर जोन में व्यापक स्तर पर स्क्रीनिंग व सर्वेक्षण का काम चल रहा है। लोगों को होम क्वारेंटाइन, सरकारी क्वारेंटाइन, आइसोलेशन में रखा जा रहा है।
सिर्फ सात केस गंभीर, 3 वेंटिलेटर पर
पॉजीटिव में से केवल 7 केसेज ऐसे हैं, जो गंभीर हैं। इनमें से भी 3 लोग वेंटिलेटर्स पर हैं। रेड जोन में भले ही केसेज बढ़ रहे हैं, लेकिन हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
चार जिलों में कोई पॉजिटिव नहीं
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश के ओरेंज जोन में शामिल 3-4 जिले ऐसे हैं, जहां पिछले कई दिनों से कोई पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। ऐसे जिले भी जल्द ऑरेंज जोन से ग्रीन जोन में जा सकते हैं। राजस्थान तो देश के उन राज्यों में है, जिसने कोरोना संक्रमण को क्षेत्र में बढ़ने से रोका है।
Updated on:
02 May 2020 12:03 pm
Published on:
02 May 2020 11:54 am
