
पशु-मछली पालक किसानों को क्रेडिट कार्ड से मिलेगा ऋण
जयपुर. प्रदेश में पशु और मछली पालन कर रहे किसानों को अल्पकालीन ऋण अब किसान क्रेडिट कार्ड से भी मिल सकेगा। पशुपालन विभाग नअभियान चलाकर 35 हजार से अधिक पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ा है।
पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड को अब पशुपालन एवं मत्स्यपालन से जोड़ा गय है। पशुपालकों से आवेदन लेकर बैंकों को भेजा गया है। इससे श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान हो सकेगा। पशुओं के लिए चारा-दाना खरीदने, बिजली-पानी, पशु चिकित्सा एवं पशु बीमा के लिए कार्यशील पूंजी उपलब्ध हो सकेगी। पशुपालन विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि पशु चिकित्सा से जुड़ी संस्थाओं के माध्यम से अभियान चलाकर पशुपालकों को उक्त कार्ड से जोड़ा जा रहा है। पशुपालन एवं डेयरी गतिविधियों के लिए किसान उक्त कार्ड बनवा सकते हैं और उसकी सीमा बढ़वा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित प्रपत्र भरकर संबद्ध बैंक में जमा कराना होगा। इन कार्डों आवेदन में सहयोग के लिए कलक्टरों को पत्र भी भेजा गया है।
Published on:
02 Mar 2020 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
