4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्राइम ब्रांच और दाती के बीच 7 घंटे चला सवाल-जवाब सेशन, जानें ‘बंद कमरे’ का पूरा वाकया

Rape Case against Self-styled godman Daati Maharaj: क्राइम ब्रांच और दाती के बीच 7 घंटे चला सवाल-जवाब सेशन
4 min read
Google source verification
daati maharaj interrogation crime branch

Dati Madan

जयपुर/ नई दिल्ली।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को छतरपुर स्थित शनिधाम के संस्थापक दाती मदन से मंगलवार को सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। दिल्ली पुलिस अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त ने कहा कि दाती मदन करीब दो बजकर 50 मिनट पर चाणक्यपुरी स्थित अपराध शाखा के दफ्तर पहुंचे और पूछताछ में शामिल हुए। रात 10 बजे तक उनसे पूछताछ हुई और शुक्रवार को दोबारा पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।


उन्होंने कहा कि पूछताछ में जो जानकारी प्राप्त हुई है उसकी जांच की जाएगी और उसके बाद दोबारा शुक्रवार को पूछताछ होगी। गौरतलब है कि एक शिष्या ने दाती और तीन अन्य लोगों अशोक, अर्जुन एवं नीमा जोशी पर दिल्ली स्थित शनिधाम और पाली, राजस्थान स्थित आश्रम में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर फतेहपुर बेरी थाने में दुष्कर्म, कुकर्म एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में मामले की तफ्तीश दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई थी।


ऐसे चला पूछताछ का दौर
दाती मदन मंगलवार दोपहर को दिल्ली में क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ। सात घंटे से भी अधिक समय तक की लम्बी पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने दाती को छोड़ दिया। दाती ने पूछताछ में मजबूती से अपनी दलीलें दी, जिस पर क्राइम ब्रांच ने माना कि इन दलीलों और सबूतों की जांच होना जरूरी है। प्रारंभिक जांच में दाती के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते गिरफ्तारी संभव नहीं है।


दाती को पूछताछ के लिए शुक्रवार को फिर से बुलाया गया है। दाती ने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को आश्वस्त किया कि उसे जब भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, वह पेश होगा और जांच में पूरा सहयोग करेगा।

सवालों के ये दिए जवाब

क्राइम ब्रांच ने दाती पर धड़ाधड़ सवाल दागे। दाती ने भी सभी सवालों का जवाब खुलकर दिया। पूछताछ में दाती ने हामी भरी कि हां वो पीड़िता को पहले से जानता हैं। दाती ने बताया कि दस साल पहले जब पीड़िता पाली में आलावास गुरुकुल में रहने के लिए आई थी तभी उसकी उससे पहचान हुई थी।


वहीं दाती ने दुष्कर्म के आरोपों के सवाल को बेबुनियाद बताया और सिरे से ख़ारिज कर दिया। दाती ने कहा कि उसपर लगाए गए आरोप सौ फ़ीसदी झूठे हैं। पीड़िता को मोहरा बनाकर उनके खिलाफ बड़ी साजिश को अंजाम दिया गया है। दाती ने कहा कि साजिशकर्ता मेरे बढ़ते कदम से खुश नहीं हैं।


पूछताछ में दाती ने इस बात पर भी हैरानी जताई कि जिस लड़की ने उसे पिता का दर्जा दिया उसीने उसपर दुष्कर्म और कुकर्म जैसे संगीन आरोप क्यों लगाए? वहीँ पूछताछ में दाती ने ये भी साफ़ किया कि वो इस मामले में किसी भी स्तर की जांच के लिए तैयार है। दाती ने कहा कि मुझे कानून पर पूरा भरोसा है। आरोप लगने के पहले दिन ही मैंने तफ्तीश में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया था, जिस वजह से मैं यहां पर हूं। कुछ अटके हुए काम थे जिन्हे पूरा करने के लिए वो क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश नहीं हो सके थे और मोहलत मांगी थी।


क्राइम ब्रांच के उस सवाल को भी दाती ने खारिज कर दिया जिसमें पीड़िता पक्ष की ओर से उसे जान से मरवाने की धमकियां देने के आरोप लगाए गए थे।

मोहलत पूरी होने के एक दिन पहले पेश
दाती मदन के खिलाफ उसकी शिष्या ने ही दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। क्राइम ब्रांच से दाती ने बुधवार तक पेश होने का समय मांगा था। इस पर दाती को दो दिन की मोहलत दी गई। लेकिन दाती मंगलवार दोपहर दिल्ली में क्राइम ब्रांच की टीम के सामने अपने वकील के साथ पूछताछ के लिए पेश हो गया। यह पूछताछ देर शाम तक चली।


जांच व पीडि़ता के बयानों में फर्क
पीडि़ता ने अब तक जो अपने बयान दिए हैं, उनमें व क्राइम ब्रांच की टीम की ओर से अब तक की गई जांच में सामने आए पहलुओं में कई तथ्य पूरी तरह से सहीं साबित नहीं हो रहे हैं। अब तक हुई जांच में ब्रांच को एेसे ठोस सबूत भी नहीं मिले हैं, जो दाती के खिलाफ हों। दाती से उसके आश्रम, पीडि़ता के बयान, अन्य सहयोगियों, उन पर लगे आरोपों, लेन-देन के आरोपों सहित कई बिंदुओं पर पूछताछ की। इनका दाती ने जवाब दिया।


दाती की ओर से बताए गए तथ्यों की जांच होना जरूरी है। इसलिए दाती को छोड़ दिया गया। शुक्रवार को दाती को अपने पक्ष के सभी सबूतों के साथ पेश होने के लिए कहा गया है।


पीडि़ता फिर कह सकती है अपनी बात
दाती की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई है। पीडि़ता फिर से क्राइम ब्रांच व महिला आयोग के सामने पेश होकर अपनी बात कह सकती है। साथ ही दाती शुक्रवार को फिर से ठोस सबूत पेश नहीं कर पाए तो दाती के लिए अपना बचाव करना मुश्किल होगा।


गुरुकुल दस्तावेज पर होगा मंथन
इधर, आलावास स्थित दाती के गुरुकुल के रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जो दस्तावेज मांगे है, गुरुकुल प्रबंधन की ओर से बुधवार को प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इन पर बाल कल्याण समिति व विभाग मंथन करेगा।


दाती से पूछताछ की गई, इसमें कई तथ्य सामने आए हैं, जिनकी जांच होना जरूरी है। फिलहाल दाती को शुक्रवार को अपने पक्ष के सबूतों के साथ फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है।
-आलोक कुमार, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, दिल्ली क्राइम ब्रांच

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग