एक दशक से दाती मदन की एक शिष्या थी पीडिता
दिल्ली पुलिस की एक टीम एक शिष्या के साथ रेप के आरोपी दाती मदन के राजस्थान स्थित एक आश्रम में आई। एक अधिकारी ने बताया कि टीम के साथ रेप पीडि़ता भी थी। पीडिता ने पुलिस को बताया कि वह एक दशक से दाती मदन की एक शिष्या थी, लेकिन उसके साथ बलात्कार किये जाने के बाद वह राजस्थान में अपने घर लौट गई थी। टीम को दाती महाराज पाली स्थित आश्रम में नहीं मिला। उन्होंने कहा कि टीम ने पीडि़ता के आरोपों की पुष्टि के लिए आश्रम का निरीक्षण किया।