30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में लुढ़का पारा, शाम ढलते ही गुलाबी सर्दी का अहसास

रात में लुढ़का पारा, गुलाबी सर्दी से सर्द हुआ मौसम गर्म कपड़ों की शुरू हुई सार संभाल दिन में धूप की तपिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 17 Oct 2017, 10:28 AM IST

decreased-temperature

जयपुर

राजधानी शहर में गर्मी से कुछ निजात मिलती नजर आ रही है। राजधानी में गुलाबी सर्दी का आगाज़ हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो सुबह और रात को राजधानी में गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। लेकिन दोपहर की गर्मी से राहत मिलने में अभी कुछ वक्त और लगेगा लेकिन हल्की ठंडक बढ़ने के साथ ही शहरवासियों ने गर्म कपड़ों की सार संभाल शुरू कर दी है।

राजस्थान की वजह से अब बचेगी देश भर के लोगों की ज़िन्दगी! पढ़ें आखिर क्या है मामला?


शहर के बाजारों में भी गर्म कपड़े उपलब्ध होने लगे हैं वहीं दूसरी तरफ बाजार में सजी सर्दी केे पकवानों की दूकानों से निकल रही भीनी खुशबु सर्दी के मौसम की शुरूआत का अहसास करा रही है। दिन में धूलभरी गर्म हवा चलने से गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं लेकिन रात में दक्षिणी हवा बहने से रात के तापमान में पारा ठिठकने लगा है।


पारा दो डिग्री से गिरकर 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

जिसके चलते सुबह शाम में गुलाबी सर्दी का असर महसूस होने लगा है। बीती रात जयपुर में सीजन की सबसे सर्द रात रही और पारा दो डिग्री गिरकर 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में भी दक्षिण पश्चिमी हवाएं बहने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है लेकिन दिन में फिलहाल गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं।

चूरू व जैसलमेर में दिन का तापमान 41 डिग्री के पार रिकॉर्ड हुआ है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में हो रही गिरावट के कारण रात में गर्मी के तेवर ढीले होने लगे हैं। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक दो दिन में प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में रात के तापमान में और ज्यादा गिरावट होने की संभावना है । जयपुर में आज सुबह नौ बजे दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।