
जयपुर। Rajasthan Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने में लग गए हैं। आम आदमी पार्टी भी अब जनता को गारंटी देने जा रही है। सोमवार को प्रतापनगर स्थित निर्मला ऑडिटोरियम में दोपहर 2 बजे से आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम होगा। इसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो प्रदेश की जनता के लिए गारंटी कार्ड भी जारी करेंगे।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Assembly Election 2023 बीजेपी ने 4 परिवर्तन यात्राओं से किया आगाज, कांग्रेस बना रही ‘रिपीट’ की रणनीति
उपराष्ट्रपति धनखड़ आज महारानी कॉलेज आएंगे
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सोमवार को जयपुर आएंगे। धनखड़ महारानी कॉलेज में राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी विषय को लेकर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर राजीव जैन करेंगे।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023: कौन होगा राजस्थान में बीजेपी का चेहरा? केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने दिया ये जवाब
Published on:
04 Sept 2023 07:52 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
