25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोक्सो आरोपी पर कार्रवाई की मांग, दो हफ्ते बाद भी पकड़ से बाहर, परिजनों का फूटा गुस्सा

सोडाला क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची के साथ कथित अश्लील हरकत के मामले में आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। सोडाला क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची के साथ कथित अश्लील हरकत के मामले में आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के दो सप्ताह बाद भी आरोपी नरेश गुप्ता की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़िता के परिजन में आक्रोश है। पीड़ित के पिता ने बताया कि 10 फरवरी को बीमा कंपनी के मैनेजर नरेश ने उन्हें घर छोडने की पेशकश की थी। रास्ते में पिता के कार से उतरते ही आरोपी ने बच्ची के साथ गलत हरकत की। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ा था, लेकिन अब तक न तो उसकी गिरफ्तारी हुई और न ही बच्ची का मेडिकल कराया गया। न्याय के लिए सीएम आवास पर गुहार लगाई है।