28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

राजस्थान में नामांकन प्रक्रिया चालू होते ही राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मियां भी तेज हो गई।

2 min read
Google source verification
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

जयपुर। राजस्थान में नामांकन प्रक्रिया चालू होते ही राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मियां भी तेज हो गई। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी तंवर ने बताया कि राजस्थान में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी करीब 20 सीटों पर ताल ठोकेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विचार में समस्त लोक जीवन की सहभागिता आवश्यक होती है। हमारे संविधान में भी इस बात की उपेक्षा की गई है। आजादी के 75 वर्ष के बाद भी आज तक शासन व्यवस्था में लोक सहभागिता का अभाव है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जो पार्टी सत्ता में रही उन्होंने अपने राजनैतिक हितों का ही संरक्षण किया है। पिछड़े व वंचित वर्ग को राजनैतिक सहभागिता और आर्थिक विकास आदि से वंचित रखा गया, जबकि भारतीय संविधान में हर वर्ग को अवसर उपलब्ध कराने की दृष्टि से संविधान का निर्माण किया गया है।

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरधारी तंवर ने बताया कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी देश में एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। अतः हमारी पार्टी समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से पिछड़े वंचितों को शासन व्यवस्था में व अन्य सामाजिक व्यवस्थाओं में वांछित प्रतिनिधित्व की हिमायती है। उपरोक्त लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरे देश में जातिगत जनगणना की मांग पार्टी के गठन के समय से ही करती आई है।


एलएसपी पांच मुख्य मुद्दों पर लड़ेगी चुनाव..

राजस्थान विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी पांच मुख्य मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएगी।

(1) 100 प्रतिशत आरक्षण पार्टी का नेरेटिव है, जिनकी जितनी संख्या, उनकी उतनी हिस्सेदारी प्रमुख मुद्दा है।
(2) एक परिवार एक रोजगार हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार आवश्यक रूप से रोजगार उपलब्ध जैसे नीति अपनाई है।

(3) मनरेगा में किसान व मजदूर को जोडना और मजदूरों को श्रम का भुगतान में किसान व मनरेगा द्वारा संयुक्त रूप से कराया जाए।

(4) ग्रामीण क्षेत्र के कृषि कार्य में मजदूरों के अभाव को दूर किया जाएगा। किसान को कृषि कार्य में कृषि उत्पाद के लागत में राहत दी जाएगी।

(5) नौकरी के मिलने तक 10,000 रुपए महीना रोजगारी भत्ता दिया जाएगा।