30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ujjain Mahakal : महाकाल के भक्त की मन्नत पूरी हुई तो भक्त ने इस तरह से किया भगवान का शुक्रिया… तारीफ हो रही सब जगह

Ujjain Mahakal : करीब दस साल पहले पहली बार महाकाल के दर्शन करने गए थे।
less than 1 minute read
Google source verification
mahakal_photo_2023-06-26_14-52-21.jpg

Mahakal Mandir

जयपुर
देश ही नहीं दुनिया मे भगवान शिव का महाकाल रूप फेमस है। दुनिया भर से भक्त महाकाल की झलक पाने आते हैं। यहां कि देश दुनिया के करोड़ों भक्तों के दिन की शुरुआत मोबाइल या टीवी पर महाकाल के दर्शन के साथ होती है। मान्यता है कि पूरे श्रृद्धा भाव से महाकाल से मन्नत मांगी जाए तो वे पूरी जरूर करते हैं। ऐसे ही एक भक्त की मन्नत पूरी हुई तो उन्होनें महाकाल को इस तरीके से आभार जताया कि उनकी तारीफ हो रही है। ये भक्त है जयपुर के रहने वाले शेखर अग्रवाल।

दरअसल जयपुर में रहने वाले शेखर अग्रवाल और उनके कुछ परिचितों ने रविवार को महाकाल मंदिर में एक सौ पचास किलो मोगरा के फूलों से महाकाल का श्रंगार किया है। मंदिर के गर्भगृह तक को शानदार तरीके से सजाया गया है। सफेद फूलों से की गई ये सजावट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इस शानदार सजावट को पसंद किया जा रहा है।

शेखर का कहना है कि करीब दस साल पहले पहली बार महाकाल के दर्शन करने गए थे। परिवार की सुख शांति और सेहत के साथ ही कारोबार में तरक्की मांगी......। महाकाल ने मुराद सुन ली और इसे पूरा भी किया। अब मेरा भी फर्ज बनता है कि महाकाल का खुश कर सकूं। शेखर ने बताया कि वे और उनके साथी अब हर साल महाकाल के दर्शन को जाते हैं और साल में एक बार इसी तरह से सजावट करने की कोशिश करते हैं। मंदिर प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहता है। उनके निर्देश अनुसार ही सब कुछ संभव हो पाता है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग