राजस्थान में चुनावी बिगुल बज गया है। राजस्थान विधानसभा चुनाव की डेट का ऐलान हो गया है। इसके साथ पूरे राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार को अपनी जानकारी हर हाल में देनी होगी। राजस्थान के साथ अन्य चार राज्यों के राजनीतिक दलों को नसीहत देते हुए चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, 31 अक्टूबर तक पार्टियों को मिले चंदे की जानकारी देनी होगी। चुनाव के बाद खर्च की जानकारी भी देनी होगी। रिपोर्ट के बाद पार्टी को टैक्स छूट मिलेगी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को चुनाव के बाद हुए खर्च की भी पूरी-पूरी जानकारी देनी होगी। बताया जा रहा है अगर इसमें कोई कोताही की गई तो पार्टी और उम्मीदवारों को इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है। इसलिए 31 अक्टूबर चंदे की जानकारी चुनाव आयोग को उपलब्ध कराए।