
ldc recruitment examination process can not be completed even till the code of conduct is complete
जयपुर ।
राजस्थान में विश्वविद्यालय में हाल ही में बताए जा रहे परीक्षा लीक मामले में एग्जामिन प्लानिंग एंड मॉनिटरिंग कमेटी ने अपना फैसला दे दिया है। EPMC कमेटी ने फैसले में
परीक्षा दोबारा नहीं होने के लिए मोहर लगा दी है, क्योंकि कमेटी की जांच के अनुसार पेपर लीक नहीं हुआ है।
राजस्थान विश्वविद्यालय के बीएससी के फिजिक्स के पेपर लीक होने के मामले में सोमवार को विश्वविद्यालय की एग्जामिन प्लानिंग एंड मॉनिटरिंग कमेटी (EPMC) ने जांच के बाद फैसला सुना दिया है। फैसले में परीक्षा का दोबारा नहीं कराया जान प्रस्तावित है।
आपको बता दें कि विश्वविद्यालय बीएससी तृतीय वर्ष के फिजिक्स का पेपर परीक्षा से ही पूर्व लीक होने का मामला सामने आ रहा था। जिसकी जांच विश्वविद्यालय की कमेटी ने की और जांच में पेपर के लीक ना होना सामने आने के बाद कमेटी ने फिजिक्स की परीक्षा दोबारा नहीं कराने का निर्णय लिया है। ऐसे में यह विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की ख़बर है। अब विद्यार्थियों को ये परीक्षा दोबारा नहीं देनी पड़ेगी।
ये है प्रशासन का कहना
EPMC कमेटी की बैठक के अध्यक्ष एसएल शर्मा ने बताया कि राजस्थान विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेपर लीक के मामले को लेकर क्षेत्रीय थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। यह
सिर्फ एक वायरल मैसेज था जिसकी जांच के बाद ये सिर्फ एक अफ़वाह पाई गई है।
परीक्षा के शुरुआत से ही अड़चने
यूनिवर्सिटी में परीक्षा की शुरूआती से ही अड़चने आ रही बन रही है, पहले परीक्षा आवेदन के दस्तावेजों में, फिर प्रवेश पत्र से संबंधित और अब पेपर लीक को लेकर, ऐसे में इतने कम समय में इतनी खामियां पाए जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल उठ सकते है। पहले भी विश्वविद्यालय में पेपर लीक मामले को लेकर एसओजी बड़ी कार्रवाई कर चुका है। राजस्थान विश्वविद्यालय के कई कर्मचारी और प्रोफेसर समेत इस प्रकरण में गिरफ़्त मे भी आ चुके है।
Published on:
16 Apr 2018, 5:52 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.