5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्ञानवर्धन के साथ जीवन में उजाला लाएगी हर सुबह

जयपुर. राजस्थान पत्रिका के धूम मचा दे ऑफर के विजेता पाठकों को उपहार देने का सिलसिला लगातार जारी है। इस क्रम में झालाना स्थित कार्यालय में विजेताओं को उपहार दिए गए।
less than 1 minute read
Google source verification
ज्ञानवर्धन के साथ जीवन में उजाला लाएगी हर सुबह

पत्रिका धूम मचा दे ऑफर के विजेता पुरस्कृत

पत्रिका धूम मचा दे ऑफर के तहत विपुल मोटर्स के सीईओ और वाइस प्रेसीडेंट कर्नल फतेह बहादुर तथा प्रेम मोटर्स के डायरेक्टर कंवलजीत नागपाल ने नाहरी का नाका, शास्त्री नगर निवासी विक्की को वाशिंग मशीन भेंट की। वहीं, कर्नल फतेह बहादुर ने बीलवा निवासी गिर्राज प्रजापत को उपहार में फ्रिज सौंपा। जगतपुरा निवासी ओम प्रकाश को राजेश मोटर्स के डायरेक्टर शार्विक शाह ने फ्रिज दिया। इस दौरान तीनों विजेता उपहार पाकर खुशी से झूम उठे। इस मौके पर विक्की ने बताया कि अब प्रत्येक सुबह ज्ञानवर्धक होने के साथ ही जीवन में उजाला लाएगी।
उपहार ने दी दोगुनी खुशी
इससे पूर्व जयपुर ऑडी के डायरेक्टर आदित्य कासलीवाल तथा साइशा स्कोडा के एमडी साई गिरधर ने वीकेआई क्षेत्र निवासी राजेंद्र कुमार शर्मा को एसी भेंट किया। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा ने कहा कि वे बरसों से राजस्थान पत्रिका पढ़ रहे हैं तथा उनके दिन की शुरुआत पत्रिका पढ़कर होती है। वहीं, केपी ऑटोमोटिव के डायरेक्टर शशांक पोद्दार तथा प्रेम मोटर्स के डायरेक्टर कंवलजीत नागपाल ने ग्रीन पार्क, आगरा रोड निवासी गोपेंद्र कुमार अग्रवाल को फ्रिज सौंपा। इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि उपहार पाकर उन्हें दोगुनी खुशी मिली है।