5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘लव गुरु’ का कारनामा, फंसाया 17 साल की नाबालिग को, करा दिया ऐसा काम

दोस्त ने बातचीत करना बंद कर दिया तो तनाव में किशोरी एक फर्जी बाबा के झांसे में फंस गई।
2 min read
Google source verification
jaipur police

जयपुर। दोस्त ने बातचीत करना बंद कर दिया तो तनाव में किशोरी एक फर्जी बाबा के झांसे में फंस गई। फर्जी बाबा ने उसे फिर से दोस्ती कराने का झांसा दिया और फिर उसके घरवालों पर आपदा का भय दिखाकर 5.40 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने मामले 45 वर्षीय बाबा पंडि़त योगीनाथ को गिरफ्तार कर लिया। वह जालंधर के दीप नगर का रहने वाला है और अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

एडीसीपी नॉर्थ धर्मेन्द्र सागर ने बताया कि 12 अप्रैल को मारू पाण्डे का चौक नाहरगढ़ रोड निवासी महिला ने रिपोर्ट दी थी कि अलमारी में रखे करीब 5.40 लाख रुपए चोरी हो गए हैं। 15 अप्रैल की शाम को उसकी 11वीं कक्षा में पढऩे वाली 17 वर्षीय बेटी लापता हो गई थी। वह रात्रि में आदर्श नगर श्मशान के पास घूमते हुए देखी गई थी और पुलिस ने उसे गांधी नगर स्थित बालिका गृह में भेज दिया। अगले दिन उसे घरवालों के सुपुर्द किया था।

दोस्ती टूटने से था तनाव
जांच में सामने आया कि किशोरी का स्कूल में ही एक दोस्त है। उसने आगे की पढ़ाई को गंभीरता से लेते हुए किशोरी से बातचीत करना बंद कर दिया था। किशोरी उससे बातचीत का प्रयास भी करती, लेकिन वह ध्यान नहीं देता था। इससे वह तनाव में आ गई थी। तभी उसने गूगल का सहारा लिया तो उसे बाबा योगीनाथ की वेबसाइट मिली। उसपर लिखे नंबरों पर संपर्क करने पर फर्जी बाबा ने उसे झांसे में ले लिया।

दोस्ती कराने का दिलाया भरोसा
फर्जी बाबा ने किशोरी को झांसा दिया कि वह उसकी फिर से दोस्ती करा देगा, जिसके लिए अनुष्ठान करना पड़ेगा। रुपए नहीं दिए तो उसके परिजनों पर आपदा आएगी और दोस्ती भी नहीं होने का डर बताया। पीडि़ता झांसे में आ गई और तीन अलग-अलग बार में बाबा के बताए बैंकखाते में करीब 5.40 लाख रुपए जमा करवा दिए।

खुद को बताता ज्योतिष में गोल्डमैडलिस्ट
किशोरी के पास पुलिस को रुपए ट्रांसफर करने के लिए बैंक की दो पर्चियां मिली। जिसपर लिखे अकाउंट नंबर की जांच की तो बाबा का पता चला। आरपीएस संदीप सारस्वत व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर के जालंधर भेजा गया और कई दिनों की मेहनत के बाद उसे पकड़ लिया।

वह खुद के दीप रावल, दीपचंद, सांवरमल, विश्वनाथ सहित अन्य कई नाम बताता है। बाबा ने वेबसाइट को भी काफी अपडेट कर रखा है और खुद को ज्योतिष में गोल्ड मैडलिस्ट बताया। वह प्रेम विवाह, वशीकरण, काला जादू, लव अफेयर, सहित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान करने का झांसा देता था। पुलिस ने उसके बैंक खाते में बचे करीब 3.70 लाख रुपए नो डेबिट करवाया है।