5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान BJP में सामने आया सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा, चुनावी साल में हुए खुलासे ने नेताओं के उड़ाए होश

राजस्थान BJP में सामने आया सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा, चुनावी साल में हुए खुलासे ने नेताओं के उड़ाए होश
2 min read
Google source verification
rajasthan bjp

जयपुर।

चुनावी साल में जमीनी हकीकत खंगालने और सबकुछ ठीकठाक करने में जुटी भाजपा में बड़ी गफलत सामने आई है। राज्य में अपने जिन 51 हजार बूथों के दम पर भाजपा चुनाव मैदान में उतरेगी, उनका सत्यापन कराया तो आधे बूथों के अध्यक्ष फर्जी निकले हैं। यह हकीकत जान पार्टी सकते में है। चुनाव से कुछ माह पहले सामने आई स्थिति ने पार्टी नेताओं के होश उड़ा दिए हैं।

राज्य में भाजपा ने 51 हजार बूथ बनाए हैं। पार्टी यह मान कर चल रही थी कि इनमें अध्यक्ष भी हैं और अध्यक्ष की 21 सदस्यीय टीम भी। यह टीम इतनी मजबूत है कि पार्टी हार ही नहीं सकती। लेकिन अजमेर , अलवर और मांडलगढ़ उपचुनाव में पार्टी बुरी तरह हारी तो बूथों पर सवाल खड़े हो गए। इस पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय से फोन के जरिए बूथों का सत्यापन शुरू हुआ तो सच्चाई सामने आई।

आनन-फानन कराया सत्यापन
बूथों की हालत से घबराई पार्टी ने आनन फानन 200 नेताओं की टीम बनाई और सबको एक-एक विधानसभा का जिम्मा दिया। इन नेताओं ने बूथों का सत्यापन शुरू किया तो सामने आया कि बूथ अध्यक्षों का फौरी तौर पर ही हुआ है। आधे से ज्यादा बूथों पर अध्यक्ष नहीं हैं या जिन्हें बूथ अध्यक्ष बना रखा है उन्हें पता ही नहीं कि वह अध्यक्ष भी हैं।

अब नया टास्क, बनाए जाएं अध्यक्ष
गम्भीर गफलत देख अब नेताओं को नया टास्क दिया गया है कि सभी जगह बूथ अध्यक्ष बनाकर उन्हें टीम बनाने को कहा जाए। पार्टी में हड़बड़ी इसलिए भी है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अब कभी भी प्रदेश दौरे पर आ सकते हैं। नेताओं का प्रयास है कि शाह के आने से पहले येन-केन बूथों के अध्यक्ष बना दिए जाएं और प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट सौंप दी जाए। यह रिपोर्ट पार्टी आलाकमान ने दिल्ली भेजने को कहा है।

... इधर गहलोत बोले- 'कांग्रेस अच्छी स्थिति में, मिलकर करें काम'
कांग्रेस के 'मेरा बूथ-मेरा गौरव' कार्यक्रम के दौरान हाल ही शाहपुरा व जयपुर में कार्यकर्ताओं के बीच सामने आई तनातनी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिन्ता जताई है।

गहलोत ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा, यह कार्यक्रम बेहद अहम है। उम्मीदवार आलाकमान तय करेंगे, यह कार्यक्रम नहीं। ऐसी घटनाएं वापस न हों, सब मिल-जुलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। इसके जरिए कार्यकर्ताओं का मिलना-जुलना हो रहा है, सक्रियता बढ़ी है। दिल्ली में व्यस्तता के कारण आ नहीं पा रहा, शीघ्र ही मैं भी इसमें शामिल होऊंगा। राज्य में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है, उसे बनाए रखें। लोकतंत्र विरोधी ताकतों का विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में मुकाबला करने के लिए संकल्प के साथ जुट जाएं।