6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्जमाफी छलावा! जिन्होंने कभी बैंक से कर्ज लिया ही नहीं, उनकी दिखाई जा रही कर्जमाफी

कर्ज लेने वाले किसानों का नाम ही सूची में नहीं है। उनकी जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम सूची में हैं...
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Jan 25, 2019

farmers

जयपुर/नई दिल्ली।

राजस्थान और प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी को भाजपा ने छलावा बताया है। पार्टी ने दोनों राज्यों में किसानों को मिलने वाली राशि का हवाला देते हुए कहा कि कर्जमाफी की जो बड़ी रकम है वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खाते में जाती है। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि आठ एकड़ और 19 एकड़ मालिक कांग्रेस नेताओं के कर्ज माफ हो रहे हैं। गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मनोज सिन्हा ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किसान कर्जमाफी का वादा किया था। सरकार आने के बाद किसान के साथ छल करने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कई किसानों को 97 रुपए 113 रुपए माफ किए जाने की बात सामने आई है।

सूची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में कर्ज लेने वाले किसानों का नाम ही सूची में नहीं है। उनकी जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम सूची में हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे किसानों के कर्जे माफ किए गए हैं, जिनके पास 18 एकड़ तक जमीन है। सिन्हा ने कहा कि कर्नाटक में किसानों को गिरफ्तार किए जाने और कथित आत्महत्या के मामले भी सामने आए हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और पंजाब में हजारों की संख्या में ऐसे किसानों की कर्जमाफी दिखाई जा रही हैं जिन्होंने कभी बैंक से कर्ज लिया ही नहीं।

दोनों सरकारों का पलटवार कहा, आरोप निराधार, भाजपा ने किया किसानों से मजाक
- किसानों की कर्जमाफी पर अनर्गल और तथ्यहीन सवाल उठाए गए हैं। पहली बार 55 लाख किसानों का कर्ज माफ हो रहा है। यह काम मोदी-शिवराज नहीं कर सके। राजनीतिक कुंठा में किसानों को हथियार बनाना ठीक नहीं।
जीतू पटवारी, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रवक्ता मध्यप्रदेश सरकार

- कर्ज को लेकर किसानों के साथ घिनौना मजाक भाजपा की सरकार ने किया है। किसान किसी एक पार्टी के नहीं होते। राजस्थान के किसानों को न्याय का इंतजार था। उस न्याय को अब कांग्रेस देगी।
सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री राजस्थान

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग