6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्जमाफी…गहलोत रात को लौटे, अब करेंगे फैसला

Kamal Nath ने शपथ ग्रहण के दो घंटे के भीतर किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर दस्तखत कर दिए
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Dec 18, 2018

ashok gehlot

जयपुर।


तीनों राज्यों में सरकार के गठन के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का फैसला कर दिया है। अब राजस्थान में किसानों को ऐसे फैसले का इंतजार है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Kamal Nath ने शपथ ग्रहण के दो घंटे के भीतर किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर दस्तखत कर दिए। इसके बाद शाम को कांग्रेस अध्यक्ष Rahul Gandhi ने ट्वीट किया-कर्जमाफी एक राज्य ने कर दी, दो में बाकी है। इसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कर्ज माफ कर दिया।

राहुल महागठबंधन के नेताओं संग बैठे
Ashok Gehlot के शपथ ग्रहण के दौरान मंंच पर महागठबंधन के नेताओं को दायीं ओर अग्रिम पंक्ति में बिठाया गया। बायीं ओर कांग्रेस के बड़े नेता बैठे। मंच पर दोनों ओर पीछे की तरफ वरिष्ठ विधायकों को जगह मिली। राहुल व मनमोहन सिंह महागठबंधन के नेताओं के साथ अग्रिम पंक्ति में बैठे।

राहुल, गहलोत और पायलट के पक्ष में जमकर नारेबाजी

जयपुर। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में सोमवार को भारी भीड़ रही। कांग्रेसियों ने राहुल गांधी, अशोक गहलोत और सचिन पायलट के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। भीड़ इतनी थी कि पुलिस को कार्यक्रम से एक घंटे पहले ही प्रवेश बंद करना पड़ा, लेकिन भीड़ आती रही और धक्का-मुक्की करते-करते समारोह स्थल पर पहुंच गई।

समारोह में सुबह आठ बजे से ही समर्थक पहुंचने लगे थे। सुबह दस तो अल्बर्ट हॉल के चारों तरफ भीड़ हो गई। जेएलएन मार्ग की तरफ वीवीआइपी गेट पर भी लम्बी कतारें लग गई थीं। भीड़ देख पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। प्रवेश बंद कर दिया गया। राजेन्द्र राठौड़ भी भीड़ में फंस गए। धक्का-मुक्की के बीच उनको प्रवेश मिला।लोग बेरिकेडिंग तोड़ कर अंदर पहुंच गए। करीब साढ़े दस बजे गहलोत और पायलट कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो दोनो के पक्ष में जोरदार नारेबाजी हुई। इन्ही के साथ राहुल भी समारोह में पहुंच गए। राहुल के पक्ष में समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग