
जयपुर। प्रदेश में छिड़े किसान आंदोलन के बीच नींदड़ में अचानक से किसानों के जमीन समाधि सत्याग्रह करने के कदम से जयपुर विकास प्राधिकरण हरकत में आ गया है। पुलिस ने धारा 144 का हवाला देकर एकबारगी किसानों को जमीन समाधि लेने से भले ही रोक दिया हो। लेकिन नींदड़ किसानों के आंदोलन की आशंका पैदा हो गई है। किसानों के रवैये को देखते हुए जेडीए प्रशासन हरकत में आ गया है। जेडीए सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नींदड़ किसानों को शांत करने के लिए अब उनकी मांगों को माना जा सकता है। जेडीए प्रशासन फिर से किसानों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करेगा। प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन के कारण सरकार पहले से ही दबाव में है।
किसान बना रहे रणनीति -
नींदड़ में किसानों के जमीन समाधि सत्याग्रह से ऐन पहले पुलिस कार्रवाई से काश्तकारों में नाराजगी है। किसान पुलिस के रवैये को देखते हुए नए सिरे से आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। किसान जेडीए की वादाखिलाफी से आक्रोशित हैं। इस बार आंदोलन में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं चाहते हैं। गौरतलब है कि कल नींदड़ में फिर से शुरू होने वाला जमीन समाधि सत्याग्रह को पुलिस ने दबा दिया। किसान नींदड़ में पहुंचकर जमीन समाधि ले पाते उससे पहले ही पुलिस वहां पहुंच गई और किसानों के टैंट उखाड़ दिए। खाटू श्यामजी पदयात्रा के चलते पुलिस ने जयपुर में धारा 144 लगी होने का हवाला दिया। नींदड़ आवासीय योजना के लिए प्रस्तावित जमीन पर कल 22 किसान जमीन समाधि में बैठने वाले थे।
जयपुर में नहीं मिली किसानों को एंट्री, देर रात रवाना होने लगे किसान -
वहीं संपूर्ण कर्जमाफी की मांग को लेकर जयपुर की ओर कूच कर रहे किसानों को आखिर अपना महापडाव खत्म करना पड़ा। महापडाव खत्म कर किसानों को पुलिस और प्रशासन ने देर रात अपने-अपने गांंवो के लिए रवाना कर दिया। सीकर रोड और आगरा रोड पर किसानों के महापड़ाव को देखते हुए पुलिस ने भारी बंदोबस्त किया था। किसान जयपुर की ओर कूच करने के साथ ही विधानसभा का घेराव करने की तैयारी में थे। किसानों के महापडाव के चलते सीकर रोड और आगरा रोड जाम रहा। जाम से लोग परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी खाटू जा रही पैदल यात्रियों को हुई। तो वहीं किसानों का मामला विधानसभा में भी छाया रहा। विधानसभा में भी दोनों पार्टियों के नेता और विधायक किसानों के मुद्दे को लेकर आमने-सामने हो गए। चौमू और बस्सी में टोल प्लाजा के पास रोके गए किसानों को पुलिस ने देर रात वापस अपने गांव के लिए रवाना कर दिया। किसानों की गाडि़यों रवाना होने के चलते देर रात आगरा रोड और चौमू में जाम के हालात बने रहे। इस कारण पुलिस और अन्य लोगों को कुछ परेशानी
Published on:
23 Feb 2018 12:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
