
फोटो पत्रिका
कोटपूतली। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम पनियाला में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की मूसल से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी और घटना के बाद फरार हो गया। मृतका के भाई ने पिता सहित परिवार के अन्य चार सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र बुरडक ने बताया कि मृतका कोमल (17) अपने कमरे में थी, इसी दौरान उसका पिता रामनिवास वहां पहुंचा और लोहे के मूसल से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर घायल कोमल को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई राधेश्याम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह सुबह लाइब्रेरी गया हुआ था।
इस दौरान उसकी मां ने आकर बताया कि पिता रामनिवास, चाचा कृष्ण, कर्मपाल, मोतीलाल और लीलाराम ने मिलकर कोमल को कमरे में बंद कर मूसल से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
सूचना पर उप अधीक्षक व थाना प्रभारी पनियाला रणवीर सिंह एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पिता व अन्य परिवारजन घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पिता की ओर से पुत्री की हत्या की यह वारदात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा करने के लिए विशेष टीम गठित की है।
Updated on:
05 Nov 2025 03:01 pm
Published on:
05 Nov 2025 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
