4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी ही बेटी से हैवान पिता ने किया बलात्कार, बुआ के घर रह रही नाबालिग

पीडि़ता ने बुआ को भी पिता की करतूत के बारे में बताया, तो उन्होंने भी नहीं सुनी...
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

May 16, 2019

rape

जयपुर।

राजधानी जयपुर से एक बार शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बढ़ते रेप के मामलों के बीच अब महेश नगर थाना इलाके में पिता पर नाबालिग बेटी ने बलात्कार ( Father rape daughter ) का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दौसा निवासी सत्रह वर्षीय किशोरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह महेश नगर में बुआ के घर पर रह रही है। दो साल पहले पिता ने शराब पीकर बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने बुआ को भी पिता की करतूत के बारे में बताया, तो उन्होंने भी नहीं सुनी। इस पर पीडि़ता चाइल्ड हेल्प लाइन की मदद से थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

बातचीत के दौरान दोस्ती, एक होटल में ले जाकर बलात्कार
वहीं जयपुर के बजाज नगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौनशोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी लाकेश सोनी सिरोही का रहने वाला है। सिरोही निवासी हाल मालवीय नगर निवासी 32 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि एक दोस्त के माध्यम से आरोपी से मुलाकत हुई। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। आरोपी की सिरोही में ज्वैलरी की दुकान है। युवती जयपुर में चार-पांच साल से रह रही है और यहां एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करती है। पीडि़ता का आरोप है कि दो-तीन साल से शादी का झांसा देकर यौनशोषण कर रहा था। उसने जोधपुर के एक होटल और जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में ले जाकर बलात्कार किया। चार साल बाद युवती को आरोपी के शादीशुदा होने के बारे में पता चला।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग