24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / (पेज 02 की फ्लेयर) आठ महीने से अटकी अल्पसंख्यक शोधार्थियों की फेलोशिप

(पेज 02 की फ्लेयर) आठ महीने से अटकी अल्पसंख्यक शोधार्थियों की फेलोशिप

जयपुर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 24 Nov 2026, 7:01 AM IST

आर्थिक संकट में पीएचडी विद्यार्थी


45 शोधार्थियों को हर महीने मिलने हैं 10 हजार रुपए, लगातार मांग के बाद भी मिली केवल तीन-चार महीने की राशि



फेलोशिप में देरी से शोध और पढ़ाई प्रभावित



पीएचडी छोडक़र दूसरे विकल्प तलाशने की नौबत



हुब्बल्ली। कर्नाटक के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पीएचडी कर रहे अल्पसंख्यक समुदाय के शोधार्थियों को पिछले आठ महीने से फेलोशिप नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, लगातार ज्ञापन देने और दबाव बनाने के बाद हाल ही में कुछ महीनों की राशि जारी की गई है, लेकिन अब भी पूरी फेलोशिप का भुगतान नहीं हुआ है।



वर्ष 2025-26 में राज्य के कुल 45 शोधार्थियों ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की फेलोशिप के लिए पंजीकरण कराया था। इसके तहत प्रत्येक शोधार्थी को प्रतिमाह 10 हजार रुपए दिए जाने का प्रावधान है। यह राशि शोधार्थियों के लिए आवास, भोजन, किताबें, शोध कार्य, यात्रा और अन्य शैक्षणिक खर्चों का प्रमुख आधार है।



45 में से चार को चार, 41 को तीन महीने की राशि



कर्नाटक अल्पसंख्यक शोधार्थी संघ के महासचिव मेहबूब साहेब यरगल ने कहा कि फेलोशिप जारी करने में लगातार देरी हो रही थी। कई बार ज्ञापन देने और अधिकारियों पर दबाव बनाने के बाद हाल ही में चार शोधार्थियों को चार महीने तथा शेष 41 शोधार्थियों को तीन महीने की फेलोशिप जारी की गई है।



उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में पीएचडी प्रवेश शुल्क भी बढ़ाया गया है। ऐसे में पहले से आर्थिक रूप से कमजोर शोधार्थियों के लिए फेलोशिप की राशि बेहद महत्वपूर्ण है। भुगतान में देरी के कारण उनकी शैक्षणिक गतिविधियां और शोध कार्य प्रभावित हो रहे हैं।



शोध छोड़ दूसरे विकल्प तलाशने की नौबत



कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड़ के शोधार्थी तुषार भास्कर ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की फेलोशिप बड़ी मदद थी। समय पर राशि नहीं मिलने से शोध और पढ़ाई में बाधाएं आ रही हैं। फेलोशिप के अभाव में समय और अवसर दोनों बर्बाद हो रहे हैं। ऐसी स्थिति बन रही है कि पीएचडी छोडक़र दूसरे पाठ्यक्रमों की ओर रुख करना पड़े।



समान रूप से जारी हुआ था अनुदान



अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग की ओर से सभी जिलों की जिला पंचायतों को समान अनुपात में अनुदान जारी किया गया था। इस संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाकर सभी अनुदान के वितरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।



तकनीकी कारणों से हुई देरी



तकनीकी कारणों से फेलोशिप जारी करने में देरी हुई थी। शोधार्थियों के खातों में चार महीने की फेलोशिप जमा की गई है।

-पूर्णिमा बी. चूरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, धारवाड़