6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में जंग-ए-मैदान बना दिवाली का जश्न, एक-दूसरे पर पिल पड़े दो पक्ष, घरों में घुसकर मचाया आतंक, जमकर चलीं तलवारें-सरिये

पटाखे जलाने की बात पर दो पक्ष भिड़े, जमकर चली तलवारें और सरिये, मारपीट में दस लोग घायल।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 21 Oct 2017, 8:28 AM IST

bajaj nagar

जयपुर।


पटाखे जलाने की बात पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को टोका तो बवाल हो गया। दोनों पक्षों में पहले तो जमकर गाली-गलौच हुई और उसके बाद दोनो पक्ष एक दूसरे पर लाठी-सरियों से पिल पड़े। जब तक पुलिस पहुंचती आठ लोगों के सिर और शरीर पर चोटें आ चुकी थी। पुलिस ने देर रात ही दोनों पक्षों के आठ लोगों का मेडिकल मुआयना कराया।


बजाज नगर थाने के एएसआई सुल्तान सिंह ने बताया कि हरिजन बस्ती में पटाखे जलाने की बात को लेकर बैरवा समाज और हरिजन समाज आमने-सामने हो गया। जानकारी के मुताबिक़ बैरवा समाज के कुछ बच्चे पटाखे चला रहे थे, उन्हें हरिजन समाज के लोगों ने मना किया था। बस इसी बात को लेकर विवाद हो गया।


दोनों पक्षों के करीब दो सौ से भी ज्यादा लोग आमने-सामने हो गए और दोनो में गंभीर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनो पक्षों से शिकायतें लेकर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों में से किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है।


सरिए-तलवारें भी चलीं

बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच हुए इस बवाल के दौरान सरिए और तलवारें भी जमकर चलीं हैं। फिलहाल इस बात को लेकर पुलिस भी तफ्तीश में जुटी हुई है।