5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाल के साथ फाइननेपाल के साथ फाइनल आसान नहीं होगा, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा : सुनील

भारतीय फुभारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा है कि नेपाल के खिलाफ सैफ चैंपियनशिप फाइनल आसान नहीं होगा। उनकी टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। टबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा है कि नेपाल के खिलाफ सैफ चैंपियनशिप फाइनल आसान नहीं होगा। उनकी टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 16 Oct 2021, 12:18 AM IST

नेपाल के साथ फाइननेपाल के साथ फाइनल आसान नहीं होगा, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा : सुनील

नेपाल के साथ फाइननेपाल के साथ फाइनल आसान नहीं होगा, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा : सुनील

माले. भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने कहा है कि नेपाल के खिलाफ सैफ चैंपियनशिप फाइनल आसान नहीं होगा। उनकी टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा कि नेपाल सर्वश्रेष्ठ टीम है जो अटैक और डिफेंस के मामले में बहुत शानदार है। छेत्री ने यहां शुक्रवार को नेपाल के खिलाफ आगामी रविवार को सैफ चैंपियनशिप फाइनल से पहले कहा, '' बेशक नेपाल की टीम में अली अशफाक जैसे लाजवाब खिलाड़ी न हों, लेकिन जहां तक आक्रमण और बचाव का सवाल है, वह इसमें बहुत अच्छी है। वह इस चैंपियनशिप में एक सर्वश्रेष्ठ टीम रही है। उसके खिलाड़ी एक टीम के रूप में लड़ते हैं। हमने सितंबर से अब तक उसके साथ तीन बार खेले हैं और वह एक मजबूत टीम है। फाइनल आसान नहीं होने वाला है, लेकिन हम भी मैच दर मैच बेहतर से बेहतर होते गए हैं, पर इसमें कोई दोराय नहीं है कि फाइनल में हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हमने चैंपियनशिप के अपने पाचों मैचों में बहुत अच्छा किया, लेकिन अभी काम खत्म नहीं हुआ है। अब इसे खत्म करने का समय आ गया है। ÓÓ कप्तान ने साथी स्ट्राइकर मनवीर ङ्क्षसह के बारे में कहा, '' वह बहुत प्रतिभाशाली और शानदार खिलाड़ी हैं। वह शिविर में हमारे द्वारा की जाने वाली हर परीक्षा में सफल होते हैं, चाहे बात ताकत की हो, स्टैमिना की या गति की। वह एक मशीन हैं। अपने क्लब और राष्ट्रीय टीम में उनकी अलग-अलग भूमिकाएं हैं और वह इसके लिए समायोजित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्हें अनुकूलन करना सीखना होगा और उन्हें इसे स्वयं करने की आवश्यकता है। वह स्ट्राइकर के अलावा डिफेंडर की भूमिका निभाते हैं। वह हमारी टीम के लिए बहुत उपयोगी हैं। छेत्री ने इसके अलावा शिविर में खिलाड़यिों का हौसला बढ़ाने के लिए सीनियर खिलाड़यिों की सराहना, अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में खुद के ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले से आगे निकलने, उम्मीदों पर खरे उतरने और अन्य कई विषयों पर बातचीत की।