23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्रॉइंग कॉम्पटिशन में पांच स्टूडेंट्स ने मारी बाजी

ड्रॉइंग कॉम्पटिशन में पांच स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jul 07, 2021

ड्रॉइंग कॉम्पटिशन में पांच स्टूडेंट्स ने मारी बाजी

ड्रॉइंग कॉम्पटिशन में पांच स्टूडेंट्स ने मारी बाजी

जयपुर
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से डिस्ट्रिक्ट लेवल पर आयोजित क्रिएटिव ड्रॉइंग कॉम्पटिशन में मालवीय कांवेंट स्कूल के स्टूडेंट्स ने बाजी मारी है। दो थीम पर आयोजित इस कॉम्पटिशन में ब्यूटीफुल लाइफ थीम पर कक्षा 3 की अरनवी चैहान और कक्षा 4 के प्राकुल गोयल विजेता रहे। वहीं 11 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए कोरोना वॉरियर्स थीम पर ड्राइंग में कक्षा सात की दियाना मोटवानी, युविका शर्मा व कक्षा आठ की विधि खुशलानी विजेता रहे। स्कूल की प्रिंसिपल श्वेतिका कपूर ने बच्चों के परफॉर्मेंस की तारीफ की।

मंदिर का 31वां वार्षिक स्थापना दिवस मनाया
— किया पौधरोपण व सड़क का लोकार्पण
जयपुर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर ,राजावत फार्म, एसएफएस, मानसरोवर का 31वां वार्षिक स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पौधरोपण व सड़क का लोकार्पण किया गया।
अध्यक्ष के.सी. जैन ने बताया कि सुबह नित्य नियम अभिषेक और शांति धारा की गई। इसके बाद झंडारोहण किया गया। नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया गया। और अशोक, नीम, पीपल आदि के 31 पौधे लगाए गए।