4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्ती में घुसे वन्यजीव

मगरमच्छ को जाखम व सिवेट को जंगल में छोड़ा 

less than 1 minute read
Google source verification
जिले के धरियावद क्षेत्र में मंगलवार रात को दो वन्यजीव अलग-अलबग बस्ती में घुस आए। दोनों जीवों को वन विभाग कर्मचारियों ने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। वन्यजीव सिवेट को पकडऩे के दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया। उसका उपचार कराया गया।सहायक वन संरक्षक उदयराम जाट ने बताया कि मंगलवार रात को धरियावद के गांधीनगर निवासी भूपेंद्र कुमार यादव के घर में बिल्ली के आकार का एक वन्यजीव घुस आया। इस पर क्षेत्रीय वन अधिकारी दारासिंह व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहां देखा तो एशियन पाम सिवेट नर वयस्क घर में घुसा हुआ था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जैसे ही सिवेट हाथ में आया, पुष्करलाल वैष्णव के हाथ को मुंह में चबा लिया। इसके बाद टीम ने सिवेट को पकड़ लिया। सिवेट को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। टीम में दिलीपराज सिंह चौहान, वनपाल बाबरु, अर्जुन, गोलू आदि मौजूद थे। घायल वनकर्मी का चिकित्सालय में उपचार कराया गया।
टामटिया गांव में घुसा मगरमच्छ
प्रतापगढ़ जिले के धरियावद उपखंड के टामटिया गांव में मंगलवार शाम को एक मगरमच्छ घुस गया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग कर्मचारियों ने मगरमच्छ को पकड़कर जाखम बांध में छोड़ दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी दारासिंह ने बताया कि टामटिया गांव से फोन आया कि एक मगरमच्छ बस्ती में घुस आया है। विभाग के कर्मचारी गांव पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने इसे वाहन में ले जाकर मगरमच्छ को जाखम नदी में छोड़ दिया।