8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AAP vs Congress : पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का बड़ा बयान, कांग्रेस को हराने में आम आदमी पार्टी की हर राज्य में भूमिका

Delhi Assembly Elections : दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस पर उन्हें हरवाने के आरोप पूर्णत: निराधार हैं। असलियत में तो आम आदमी पार्टी ने कई राज्यों में कांग्रेस को हरवाने का काम किया है जहां उनका कोई आधार ही नहीं था।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 12, 2025

Arvind Kejiwal and Ashok Gehlot

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए आम आदमी पार्टी को सीधा-सीधा जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि आम आदमी पार्टी उन राज्यों में भी चुनाव लड़ने पहुंच गई, जहां उसका कोई जनाधार तक नहीं था। इससे कांग्रेस को ही नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस पर उन्हें हरवाने के आरोप पूर्णत: निराधार हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से अब जनता का भरोसा उठ चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर आम आदमी पार्टी की जमकर आलोचना की।

आम आदमी पार्टी से अब जनता का भरोसा उठ चुका : गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि "दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस पर उन्हें हरवाने के आरोप पूर्णत: निराधार हैं। असलियत में तो आम आदमी पार्टी ने कई राज्यों में कांग्रेस को हरवाने का काम किया है जहां उनका कोई आधार ही नहीं था परन्तु केवल कांग्रेस के वोट काटने के उद्देश्य से आप वहां जाकर चुनाव लड़ी।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में हार्ट अटैक और कैंसर का बढ़ता प्रकोप, सरकार कर रही है अनदेखी, पूर्व सीएम ने लगाया आरोप

गुजरात, गोवा, उत्तराखंड में जहां कांग्रेस अच्छी स्थिति में थी एवं भाजपा की हालत खराब थी वहां आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने पहुंच गई और कांग्रेस के वोटों को बांटा जिससे कांग्रेस को नुकसान हुआ। इन जगहों पर आप के अधिकतर जीते या हारे उम्मीदवार बाद में भाजपा समेत दूसरी पार्टियों में चले गए। यानी ये केवल चुनाव में कांग्रेस का नुकसान करने के लिए ही लड़े थे।

यह भी पढ़ें: Census Delay : देश की आजादी के बाद पहली बार जनगणना तय समय पर नहीं, पूर्व सीएम ने मोदी पर साधा निशाना

मेरा मानना है कि दिल्ली में कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़कर आगे के लिए अपनी भूमिका तैयार की है। मुझे विश्वास है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में कांग्रेस प्रमुख विपक्ष की भूमिका निभाएगी एवं अभी से आने वाले चुनाव की पृष्ठभूमि तैयार करेगी। आम आदमी पार्टी से अब जनता का भरोसा उठ चुका है।"