15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंडित मोतीलाल नेहरू को पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने किया याद, कहीं ये बात…

गहलोत ने कहा कि नेहरू जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है, जिन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखा।

less than 1 minute read
Google source verification
Former CM Ashok Gehlot

फाइल फोटो, सोर्स- एक्स हैंडल

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंडित मोतीलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। गहलोत ने कहा कि पंडित मोतीलाल नेहरू ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अभूतपूर्व योगदान दिया था। वह भारतीय राजनीति के प्रमुख स्तंभ रहे है। उन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया। गहलोत ने कहा कि नेहरू जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है, जिन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में संगठनात्मक मजबूती प्रदान की। गहलोत ने कहा कि आज की पीढ़ी को पंडित मोतीलाल नेहरू जैसे महापुरुषों के त्याग और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।