3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिशन 2023: राहुल गांधी का अब राजस्थान पर फोकस, मई माह में दो बार प्रदेश दौरा

-चिंतन शिविर के 5 दिन बाद कोटपूतली में करेंगे जनसभा के ज़रिए चुनावी शंखनाद, 21 मई को कोटपूतली में कांग्रेस सेवा दल की आजादी की गौरव यात्रा में होंगे शामिल, 13 मई से 15 मई तक उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर में होंगे शामिल, इससे पहले 12 दिसंबर को जयपुर के आक्रोश रैली में आए थे राहुल गांधी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Firoz Khan Shaifi

•

Updated: 30 Apr 2022, 10:14 AM IST

rahul gandhi

rahul gandhi

जयपुर। प्रदेश में साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक ओर जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मारवाड़ और आदिवासी अंचल का दौरा कर चुके हैं तो वहीं अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का भी पूरा फोकस राजस्थान पर है।

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगले माह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो बार प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। जहां उदयपुर में 13 से 15 मई तक होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में रहेंगे और उसके बाद 21 मई को भी राहुल गांधी जयपुर जिले के दौरे पर हैं।

21 मई को कोटपूतली में होगी राहुल की जनसभा

दरअसल 21 मई को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की कोटपूतली में जनसभा रखी गई है। 6 अप्रैल को गुजरात के साबरमती आश्रम से शुरू हुई कांग्रेस सेवा दल की आजादी की गौरव यात्रा 21 मई को कोटपूतली पहुंचेगी, जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आजादी की गौरव यात्रा में शामिल होंगे और कोटपूतली एक बड़े मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे होने वाली सभा में जयपुर, अलवर, दौसा, सीकर और झुंझुनू जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

रैली के जरिए चुनावी शंखनाद

बताया जाता है कि राहुल गांधी कोटपूतली रैली के जरिए प्रदेश में चुनावी शंखनाद भी करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान भी करेंगे।

राहुल गांधी की रैली की तैयारी में जुटी प्रदेश कांग्रेस

इधर कोटपूतली में 21 मई को होने वाली राहुल गांधी की रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी हैं। रैली की तैयारियों का जिम्मा कोटपूतली से विधायक और मंत्री राजेंद्र सिंह यादव को दिया गया है। रैली में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,प्रदेश प्रभारी अजय माकन, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।

जयपुर में 9 मई को प्रवेश करेगी कांग्रेस सेवा दल की यात्रा

वहीं राजधानी जयपुर में कांग्रेस सेवा दल की यात्रा 9 मई को दूदू में प्रवेश करेगी। इसके बाद 10 मई को मोखमपुरा, 11 मई को बगरू, 12 मई को भांकरोटा, 13 मई को जयपुर शहर, 14 मई को जयपुर शहर में विश्राम, 15 मई कूकस, 16 मई को चंदवाजी, 17 मई को शाहपुरा, 18 मई को पावटा,19 मई को कोटपूतली पहुंचेगी, जहां 21 मई को राहुल गांधी की होने वाली जनसभा तक यात्रा यही रुकेगी।