2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मंत्री रघु शर्मा की नेताओं को नसीहत, एक-दूसरे को निपटाने की बजाए पार्टी को मजबूत करें मंत्री

कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली की तैयारियों को लेकर सोमवार को जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में बुलाई गई प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की बैठक में पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने पार्टी नेताओं को नसीहत दे डाली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 22 Aug 2022, 8:19 PM IST

Former minister Raghu Sharma advice to congress leaders

Raghu Sharma

फिरोज सैफी/जयपुर। कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली की तैयारियों को लेकर सोमवार को जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में बुलाई गई प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की बैठक में पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने पार्टी नेताओं को नसीहत दे डाली। रघु शर्मा ने मंच से पार्टी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि कोई कितने भी बड़े पद पर पहुंच जाएं लेकिन पार्टी से बड़ा कोई नहीं है इसलिए एक-दूसरे को निपटाने की वजह पार्टी को मजबूत करने का काम करें।

उन्होंने कहा कि एक-दूसरे को निपटाने की जो परंपरा चल पड़ी है उस से पार्टी को नुकसान हो रहा है, अगर पार्टी ही निपट जाएगी तो नेता भी निपट जाएंगे। सूत्रों की माने तो रघु शर्मा का बयान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को लेकर आया है दोनों नेता कई बार एक-दूसरे खिलाफ बयानबाजी करके निशाना साध चुके हैं।

यह भी पढ़ें : पार्टी अध्यक्ष पद को लेकर सीएम गहलोत का बयान, 'कांग्रेस जन की भावना स्वीकार करें राहुल गांधी'

खाचरियावास ने भी जताई सार्वजनिक बयानबाजी पर आपत्ति
बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी नेताओं के सार्वजनिक बयानबाजी पर आपत्ति जताई। कैबिनेट मंत्री और जयपुर शहर कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि अगर किसी नेता को किसी से कोई शिकायत है तो उसे सार्वजनिक बयानबाजी से बचना चाहिए, सार्वजनिक बयानबाजी से पार्टी को नुकसान हो रहा है। नेताओं को चाहिए कि सार्वजनिक बयानबाजी के बजाए पार्टी फोरम पर अपनी बात रखें।

यह भी पढ़ें : गहलोत का सीधा हमला: महंगाई पर कांग्रेस के प्रदर्शन से मोदी बौखलाएं, 2023 में हम फिर रिपीट होंगे