2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पार्टी अध्यक्ष पद को लेकर सीएम गहलोत का बयान, ‘कांग्रेस जन की भावना स्वीकार करें राहुल गांधी’

गहलोत ने कहा, अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो इससे कार्यकर्ताओं को तकलीफ होगी, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों से बौखला गए हैं प्रधानमंत्री मोदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Firoz Khan Shaifi

•

Updated: 22 Aug 2022, 4:54 PM IST

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद भले ही कांग्रेस के एक धड़े में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपे पर जाने की चर्चाएं चल रही हों लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से इनकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि राहुल गांधी को ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए।


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज प्रदेश कांग्रेस की बैठक लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देशभर के कांग्रेस जन की भावना है कि राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्षबनना चाहिए अगर वह अध्यक्ष नहीं बनते हैं सभी को तकलीफ होगी और निराश होकर कांग्रेस कार्यकर्ता घर बैठ जाएंगे।

सीएम गहलोत ने कहा कि पहले भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कई बार बैठकें हो चुकी हैं, 250 हमारे नेताओं ने कई बैठकों में कहा कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए। नेताओं उन सब में एक तरफा राय यही बनी है कि राहुल गांधी को ही अध्यक्ष पद की कमान संभालने चाहिए।

गैर गांधी परिवार से राष्ट्रीय अध्यक्ष के समापन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गांधी परिवार में प्रधानमंत्री 32 साल से कोई नहीं बना है ऐसे में पार्टी से राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी परिवार से ही बनना चाहिए। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यकारी अध्यक्ष पद के सवाल को टाल गए। सीएम गहलोत ने कहा कि देश और कांग्रेस का डीएनए एक है। कांग्रेस के नेताओं ने देश को अखंड बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है।

राजस्थान से जाएंगे 50 हजार कार्यकर्ता
इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि दिल्ली में 4 सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी रैली में राजस्थान से 50 हजार कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे।

उन्होंने कहा कि रैली की तैयारियों को लेकर 25 अगस्त को सभी जिला कांग्रेस कमेटियों में बैठक होगी और 27 अगस्त को सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बैठक हो गया। 4 सितंबर को दिल्ली की महारैली में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि रैली के जरिए केंद्र सरकार पर दवाब बनाएंगे कि महंगाई कम करें, देश में आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। देश में असहिष्णुता का माहौल और केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

बैठक में केवल 45 विधायक पहुंचे
इससे पहले आज राष्ट्रव्यापी महारैली की तैयारियों को लेकर एक लग्जरी होटल में बुलाई गई बैठक में मंत्रियों सहित केवल कांग्रेस पार्टी के 45 विधायक की पहुंचे जिनमें तीन विधायक निर्दलीय हैं। बाबूलाल नागर, महादेव सिंह खंडेला और संयम लोढ़ा शामिल थे।

अधिकांश मंत्री और विधायक बैठक से नदारद रहे जो कि सियासी गलियारों में चर्चा का विषय है। बैठक में बोर्ड-निगमों और आयोगों के चेयरमैन भी पहुंचे थे। बैठक में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, रामलाल जाट, बीडी कल्ला, शकुंतला रावत, राजेंद्र सिंह यादव, भंवर सिंह भाटी, भजन लाल जाटव और जाहिदा खान भी पहुंचे थे।

वीडियो देखेंः- राष्ट्रव्यापी महारैली की तैयारी में जुटी प्रदेश कांग्रेस