8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक पर की लड़की से दोस्ती, फिर ब्लैकमेल, इस तरह की 23.70 लाख की ठगी

कस्बे के एक युवा के साथ फेसबुक पर लड़की की आइडी से दोस्ती कर व्हॉट्सअप पर मैसेज कर ब्लैकमेल करने और 23.70 लाख रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 24 Oct 2022, 3:46 PM IST

cyber_crime.jpg

,,

पोकरण. कस्बे के एक युवा के साथ फेसबुक पर लड़की की आइडी से दोस्ती कर व्हॉट्सअप पर मैसेज कर ब्लैकमेल करने और 23.70 लाख रुपए की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार कस्बे के भवानीपुरा निवासी एक युवा ने रिपोर्ट दी कि फेसबुक पर नीना फ्रेडो उसकी दोस्त है, जो बाद में व्हॉट्सअप से जुड़ गई। गत माह उसने बताया कि वह विदेस से रुपए व सोना लेकर दिल्ली आई है और उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे रुपए भेजो, नहीं तो वह उसका नाम पुलिस को बताएगी। मैसेज आने के बाद उसने डर के कारण रुपए भेजने शुरू कर दिए। उसने फोन-पे के माध्यम से कई बार 5 हजार से 50 हजार रुपए तक भुगतान किया।

इसी प्रकार उसने चैक के माध्यम से भी डेढ़ लाख से साढ़े तीन लाख रुपए तक का भुगतान किया। उसने बताया कि 13 सितंबर से 3 अक्टूबर तक 23 लाख 70 हजार रुपए का भुगतान नीना फ्रेडो के बताए अनुसार कर बैंक खातों, फोन पे व गूगल पे पर कर दिया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि नीना फ्रेडो ने उसकी फेसबुक आइडी भी हैक कर ली और अन्य लोगों से भी रुपए मांगे जा रहे हैं। उसने यह बात अपने पिता को भी बताई। साथ ही उसकी ओर से झूठे मुकदमों में फंसाने, जेल भिजवाने, नौकरी से हटवाने व पूरे परिवार को गोली मारने की धमकियां दी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक धन्नाराम विश्रोई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : दीपावली पर पटाखें चलाते समय ये 10 सावधानी बरतें

रहें सचेत व सावधान
पोकरण थानाधिकारी चुन्नीलाल विश्रोई ने आमजन से सावचेत रहने की अपील करते हुए बताया कि कई ठगगिरोह सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर पहले युवाओं को फंसाते हैं और बाद में उनसे रुपए की मांग कर ब्लैकमेल करते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसलमेर के जिला पुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावत की ओर से भी जिलेवासियों को पूर्व में अपील जारी की गई थी। उन्होंने अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं करने, किसी अनजान व्यक्ति के साथ वीडियो कॉल नहीं करने, ओटीपी नहीं बताने, हर किसी को अपने मोबाइल नंबर नहीं देने, किसी अनजान नंबरों या बाहरी नंबरों से फोन आने पर जवाब नहीं देने, किसी भी तरह की घटना हो जाने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील है, ताकि ऐसी वारदातों से बचा जा सके।