3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहां से जाएगी पाली की प्यास बुझाने ट्रेन… एक दिन में करेगी कितने फेरे…जानिए वाटर ट्रेन के बारे में…

मार्च के अंतिम सप्ताह से ही राजस्थान में गर्मी के तीखे तेवर दिखने शुरू हो गए थे और अप्रैल के महीने में तो भीषण गर्मी पड़ने लगी है। ऐसे में पश्चिमी राजस्थान में पीने के लिए पानी की किल्लत शुरू हो गई है। सरकार और प्रशासन ने पेयजल संकट से निपटने के प्रयास भी शुरू कर दिए है। इसी कवायद में पाली जिले में पेयजल संकट की स्थिति से निपटने के लिए जोधपुर से पाली के लिए 15 अप्रैल से वाटर ट्रेन शुरू की जाएगी। इसके लिए रेलवे ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Mohan Sharma

•

Updated: 5 Apr 2022, 12:13 PM IST

कहां से जाएगी पाली की प्यास बुझाने ट्रेन... एक दिन में करेगी कितने फेरे...जानिए वाटर ट्रेन के बारे में...

कहां से जाएगी पाली की प्यास बुझाने ट्रेन... एक दिन में करेगी कितने फेरे...जानिए वाटर ट्रेन के बारे में...

मार्च के अंतिम सप्ताह से ही राजस्थान में गर्मी के तीखे तेवर दिखने शुरू हो गए थे और अप्रैल के महीने में तो भीषण गर्मी पड़ने लगी है। ऐसे में पश्चिमी राजस्थान में पीने के लिए पानी की किल्लत शुरू हो गई है। सरकार और प्रशासन ने पेयजल संकट से निपटने के प्रयास भी शुरू कर दिए है। इसी कवायद में पाली जिले में पेयजल संकट की स्थिति से निपटने के लिए जोधपुर से पाली के लिए 15 अप्रैल से वाटर ट्रेन शुरू की जाएगी। इसके लिए रेलवे ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

शुरुआत में दो वाटर ट्रेन भगत की कोठी से पाली स्टेशन तक चलेंगी। ये दोनों ट्रेन हर दिन दो फेरे करेंगी। यानी कि शुरुआत में चार वाटर ट्रेन, भगत की कोठी से पाली तक हर दिन चलेंगी। वाटर ट्रेन के एक रैक में 40 टैंकर होंगे और एक टैंकर की पानी की क्षमता पचास हजार लीटर होगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से रेलवे को प्रति रैक करीब चार लाख रुपए किराए के बतौर अदा किया जाएगा।

आपको बता दें, पाली के लिए वाटर ट्रेन चलाने को लेकर सोमवार को जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा, पाली कलक्टर नमित मेहता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जोधपुर के अतिरिक्त मुख्य अभियंता विनोद भारती और पाली अधीक्षण अभियंता मनीष माथुर ने हिस्सा लिया।

पाली कलक्टर नमित मेहता ने पाली में गर्मियों के दौरान गंभीर पेयजल संकट की आशंका जताते हुए, जोधपुर से ट्रेन के जरिए पाली जिले को पानी की सप्लाई का प्रस्ताव दिया और इस संबंध में रेलवे से हमेशा की तरह उचित सहयोग की अपेक्षा की।

बैठक में संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में गर्मियों में पेयजल संकट के मद्देनजर राज्य सरकार हर संभव मदद करने को तत्पर है और इस संबंध में प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि जोधपुर से पाली के लिए वाटर ट्रेन चलाने के लिए राज्य सरकार की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने कहा कि पेयजल संकट की परिस्थिति में रेलवे हमेशा की भांति तत्पर है और पाली जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर भगत की कोठी से पाली जिले को वाटर ट्रेन से पानी की सप्लाई करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए रेलवे ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है और निर्धारित समय पर पानी के टैंकर राज्य सरकार को उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इससे संबंधित व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।