6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खो नागोरियान थाना पुलिस की कार्रवाई, तीन वाहन चोर पकड़े, आधा दर्जन बाइक बरामद, रैकी कर यूं देते थे वारदात को अंजाम

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

anandi lal

Oct 21, 2018

Jaipur

Jaipur

जयपुर। खो नागोरियान थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है । पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की 6 मोटर साइकिलें भी बरामद की है। थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इलाके में बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए रविवार को इंद्रा गांधी नगर में नाकाबंदी कराई गई। उसी दौरान मुखबिर से खास सूचना मिली की इंद्रा गांधी नगर में बिना नंबरों की बाइक पर सवार होकर तीन जनें संदिग्ध हालात में घूम रहे हैं। पुलिस ने जब तीनों को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान एएसआई तोता राम, हैड कांस्टेबल सुभाष चंद, कांस्टेबल हरिओम व रविन्द्र सिंह ने आरोपितों का पीछा कर उन्हें दबोच लिया। तीनों जनों से जब गहनता से पूछताछ की गई तो आधा दर्जन वाहन चोरी की वारदात करना स्वीकार कर लिया।

READ MORE: वादा कर मुकरा टोल प्रबंधन, निजी वाहन चालकों से वसूल रहे टोल

पकड़े गए तो उगल दी पूरी कहानी

गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ विक्की(21) निवासी गांव आंखावड़ा करौली हाल इंदिरा गांधी नगर, खो नागोरियान पिंटू कुमार उर्फ हेमंत (18) निवासी रैगरों का मोहल्ला दौसा हाल निवासी मायापुरी चक्की वाली गली प्रताप नगर में रह कर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया एवं दोनों वाहन चोरों गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद की गई।

आरोपितों से पूछताछ जारी

थानाधिकारी सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में तीनों ने जवाहर सर्किल थाना, मालवीय नगर एवं थाना आदर्श नगर क्षेत्र में 6 मोटरसाइकिल चुराना स्वीकार किया है, जिन्हें उक्त तीनों से बरामद किया गया। पूछताछ जारी है। अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें भी खुलने की संभावना है।

READ MORE: लोग बोले चोर घर में, पुलिस कहने लगी कोई नहीं, आक्रोश बढ़ा तो 15 मिनट बाद चोर को बाहर लेकर निकली पुलिस

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

आरोपित विकास उर्फ विक्की व पिंटू कुमार उर्फ हेमन्त जवाहर सर्किल,मालवीय नगर व आदर्श नगर क्षेत्र में वारदात से पहले रैकी करते थे। वहीं आपस में सम्पर्क कर एक ही जगह पर एकत्रित होकर बड़ी वारदात को अंजाम देते थे। वारदात में कई बार वह पावर बाइक का भी इस्तेमाल करते थे। आरोपित चोरी किए गए माल को अपनी गैंग के सदस्यों के पास ही छुपाकर रखते तथा वाहन का नबर बदलकर स्वयं ही चोरी करते समय वाहनों का प्रयेाग करते हैं। पकड़े जाने पर वह वाहन को वहीं पर छोड़कर फरार हो जाते है।

थाना क्षेत्र में बढ़ रही वाहन की चोरी की वारदातों की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है । डीसीपी गौरव यादव पूर्व......