29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shootout: राजस्थान में साल की सबसे बड़ी गैंगवार, प्रदेश के सबसे बड़े गैंगस्टर को पुलिस सुरक्षा में गोलियां मारी.. इस गैंग पर शक

इस फायरिंग में दो महिलाओं को गोली लगी हैं दोनो गंभीर घायल हैं। पुलिस के पास सबसे बड़ा सवाल ये है कि लादेन पर किस गैंग ने गोलियां चलाई है। लादेन फिलहाल खतरे से बाहर है। इस बीच पूरे अलवर में नाकाबंदी कर दी गई है।

1 minute read
Google source verification
laden_photo_2023-01-05_13-18-08.jpg

जयपुर
राजस्थान में साल 2022 गैंगस्टर्स के खात्मे का रहा। कुछ जेल भेज दिए गए और बहुत से आपस में ही गैंगवार में मारे गए। साल जाते जाते राजस्थ्ज्ञान का एक और बड़ा गैंगस्टर लादेन उर्फ विक्रम गुर्जर भी अरेस्ट कर लिया गया। वह जयपुर में पुलिस के हाथ लगा था। जयपुर में वह नए साल का जश्न मनाने आया था लेकिन पुलिस ने उसे जेल दिखा दी। अब पुलिस ने राहत की सांस ली ही थी कि आज फिर से हंगामा हो गया।

अब अलवर में गैंगस्टर लादेन पर गोलियां चल गई। उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। अब उस गैंग के बारे मं पड़ताल की जा रही है जिसने लादेन पर गोलियां चलाई हैं। लादेन पर राजस्थान में करीब बीस केस दर्ज हैं।


पूरे घटनाक्रम के बारे मंे अलवर पुलिस ने बताया कि लादेन को अस्पताल लेकर आए थे। अलवर में उसके खिलाफ सबसे ज्यादा केस दर्ज थे। इसी कारण जयपुर पुलिस से अलवर पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था और आज मेडिकल के लिए लाए जाने के बाद केस में आगे का घटनाक्रम किया जाना था। लेकिन अस्पताल में ही उस पर हमला हो गया। विरोधी गैंग ने कई गोलियां दागी।

इस फायरिंग में दो महिलाओं को गोली लगी हैं दोनो गंभीर घायल हैं। पुलिस के पास सबसे बड़ा सवाल ये है कि लादेन पर किस गैंग ने गोलियां चलाई है। लादेन फिलहाल खतरे से बाहर है। इस बीच पूरे अलवर में नाकाबंदी कर दी गई है।

फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है। राजस्थान मं अब लादेन ही सबसे बड़ा गैंगस्टर है। इससे पहले आनंदपाल और राजू ठेहट की हत्या हो चुकी है। वहीं लॉरेंस और उसकी लगभग पूरी गैंग सलाखों के पीछे हैं।

लादेन गैंग पर वर्चस्त साबित करने वाली हरियाणा की दो गैंग पर पुलिस को शक है।