25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Good News : कांग्रेस सरकार का अध्यादेश बनेगा कानून, भजनलाल सरकार के पेश विधेयक को मिली मंजूरी

Good News : कांग्रेस सरकार का अध्यादेश बनेगा कानून, भजनलाल सरकार के पेश विधेयक को मिली मंजूरी

Good News : अच्छी खबर। कांग्रेस सरकार का लाया गया अध्यादेश अब कानून बनेगा। भजनलाल सरकार ने इस अध्यादेश को विधेयक के रुप में पेश किया। राजस्थान विधानसभा ने राजस्थान माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2024 को मंजूरी दे दी है।    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Jan 2024, 9:03 AM IST

bhajan_lal_sharma.jpg

Bhajan lal sharma

Rajasthan News : अच्छी खबर। कांग्रेस सरकार का लाया गया अध्यादेश अब कानून बनेगा। भजनलाल सरकार ने इस अध्यादेश को विधेयक के रुप में पेश किया। राजस्थान विधानसभा ने राजस्थान माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2024 को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस सरकार के समय राजस्थान माल और सेवा कर अधिनियम में संशोधन के लिए लाए गए अध्यादेश को कानूनी रूप देने के लिए मौजूदा सरकार की ओर से पेश विधेयक को सोमवार को विधानसभा ने मंजूरी दे दी। इसमें केंद्रीय कानून की तर्ज पर राज्य में भी ऑनलाइन गेम्स, कैसिनो व घुडदौड़ को लेकर प्रावधान किए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने राजस्थान माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2024 को चर्चा के लिए सदन में पेश किया, जिसे सोमवार को पारित कर दिया गया।

विधेयक न आता तो जारी अध्यादेश का प्रभाव हो जाता समाप्त

जीएसटी परिषद ने ऑललाइन गेम्स, कैसिनो व घुडदौड़ को लेकर जीएसटी में स्पष्ट प्रावधान करने का निर्णय किया था, जिसकी पालना में राज्य के जीएसटी अधिनियम में संशोधन करने के लिए अशोक गहलोत सरकार के समय 29 नवम्बर 23 को अध्यादेश जारी किया गया, जो एक दिसम्बर को राजपत्र में प्रकाशित हुआ। मौजूदा सरकार ने उस अध्यादेश को कानूनी रूप देने के लिए विधेयक पेश किया था। यह विधेयक नहीं आता, तो गहलोत सरकार के समय जारी अध्यादेश का प्रभाव समाप्त हो जाता।

यह भी पढ़ें - Pariksha Pe Charcha : अभिभावकों को किरोड़ी लाल मीणा ने चेताया, कहा - पीएम मोदी की सीख मानें

यह भी पढ़ें - हिजाब पर बालमुकुंदाचार्य और किरोड़ी लाल मीणा के तीखे सवाल, जानें क्या कहा?