
बारिश का फाइल फोटो: पत्रिका
Rajasthan Monsoon Update: गर्मी से तप रहे देश के लिए राहत भरी खबर है। इस बार मानसून पांच से आठ दिन पहले आने की सूचना है। ऐसा सोलह साल के बाद हो रहा है। अक्सर हर बार मानूसन एक जून तक केरल में दस्तक देता है, लेकिन इस बार 24 मई को ही झमाझम बारिश के साथ मानसून ने केरल में प्रवेश कर लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि सभी राज्यों में तय समय से पहले ही मानूसन की एंट्री संभव है। उल्लेखनीय है कि इस बार पहले ही मौसम विभाग ने भी अर्ली मानसून के संकेत दे दिए थे।
बात राजस्थान की करें तो यहां भी मानसून जल्दी एंट्री कर सकता है। अक्सर देखा गया है कि राजस्थान में मानूसन की दस्तक करीब 25 जून तक होती है, लेकिन इस बार माना जा रहा है कि यह मंगल प्रवेश बीस जून तक हो ही जाएगा। राजस्थान में इस बार सामान्य से कुछ ज्यादा बारिश के संकेत हैं। अक्सर मानूसन एक से आठ जुलाई तक पूरे देश को कवर करता है और करीब 17 से बीस सितंबर के आसपास तक मानसून का एग्जिट शुरू होता है। लेकिन इस बार एंट्री जल्दी होने से यह साइकिल बदल सकता है। केरल में मानसून की एंट्री के साथ ही अब आने वाले दिनों में केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा समेत आसपास के राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
उधर जल्दी मानसून की सूचना के बाद यह किसानों के लिए राहत वाली खबर है। क्योंकि समय से पहले मानसून का प्रवेश होने पर खरीब फसलों की बुआई समय पर की जा सकेगी और किसानों को पूरा समय मिलेगा। इसके बार फसल की बढ़ोतरी भी अच्छे से हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि केरल में मानसून का प्रवेश राजस्थान के मौसम पर भी दिख रहा है। आज से नौतपा शुरू होना था, लेकिन राजस्थान के कई राज्यों में कल रात से ही आंधी, अंधड़ और ओलावृष्टि हुई है।
Updated on:
25 May 2025 07:34 am
Published on:
25 May 2025 07:34 am
