Food Security Scheme Update : फरवरी में सर्वर में तकनीकी खराबी और घटिया आइरिस स्कैनर से लाभार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होने के कारण गेहूं के लैप्स होने की नौबत आ गई थी। शुक्रवार को पत्रिका में खाद्य सुरक्षा योजना-बायोमेट्रिक सत्यापन ठप, आइरिस स्कैनर फेल शीर्षक से प्रकाशित समाचार प्रकाशित होने के बाद मामले को खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार ने गंभीर माना है।