28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, 62,000 से नीचे लुढ़का सोना, चांदी भी 73 हजार पर लौटी

Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, 62,000 से नीचे लुढ़का सोना, चांदी भी 73 हजार पर लौटी

शादियों के मौसम में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। वायदा बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू बाजार में गोल्ड और सिल्वर के दामों में कमी देखी जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 25 May 2023, 3:06 PM IST

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, 62,000 से नीचे लुढ़का सोना, चांदी भी 73 हजार पर लौटी

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, 62,000 से नीचे लुढ़का सोना, चांदी भी 73 हजार पर लौटी

Gold Silver Price : शादियों के मौसम में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। वायदा बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद घरेलू बाजार में गोल्ड और सिल्वर के दामों में कमी देखी जा रही है। गुरुवार यानी 25 मई को सोना रिकॉर्ड 62,000 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर से नीचे आ गया। इसमें 600 रुपए यानी 0.49 फीसदी की कमी देखी गई है और यह 61,800 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की बात करें तो इसमें भी गिरावट का सिलसिला जारी है। चांदी आज शुरुआती दौर से ही लाल निशान पर कारोबार कर रही है और यह 72,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इसमें कल के मुकाबले 1150 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई।

यह भी पढ़ें : पुराने गहने बेचना बन रहा है परेशानी का सबब... इनका भी हॉलमार्क जरूरी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। सोना आज 1957.49 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, वहीं चांदी की बात करें तो के दाम में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और यह 23.02 डॉलर प्रति औंस पर है।

महानगरों में सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दस ग्राम सोने की कीमत 61,020/ रुपए, मुंबई सर्राफा बाजार में 60,870 रुपए, कोलकाता सर्राफा बाजार में 60,870 रुपए और चेन्नई सर्राफा बाजार में कीमत 61,360 रुपए है।

यह भी पढ़ें : ऑनलैंड खनिज तेल उत्पादन में राजस्थान पहले स्थान पर... रोजगार की नई राह खुली

महानगरों में चांदी का भाव

चांदी की कीमत की बात करें तो दिल्ली सर्राफा बाजार में आज एक किलोग्राम चांदी की कीमत 73,050 रुपए, मुंबई सर्राफा बाजार में 60,870 रुपए, कोलकाता सर्राफा बाजार में 60,870 रुपए और चेन्नई सर्राफा बाजार में कीमत 61,360 रुपए है।

यह भी पढ़ें : ये बारिश तो कुछ नहीं... नौतपा में इस बार होगी भयानक बारिश... 28 मई से होगी शुरुआत.. भारी ओले और बिजली गिरने का अलर्ट

ऐसे समझें सोने की शुद्धता

24 कैरेट = 100 प्रतिशत शुद्ध सोना (99.9%)
22 कैरेट = 83.3 प्रतिशत शुद्ध सोना
20 कैरेट = 91.7 प्रतिशत शुद्द सोना
18 कैरेट = 75.0 प्रतिशत शुद्ध सोना