24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑनलैंड खनिज तेल उत्पादन में राजस्थान पहले स्थान पर… रोजगार की नई राह खुली

राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र में 22,838 करोड़ के निवेश प्रस्तावों में से 10,245 करोड़ का नया निवेश किया जा चुका हैं, वहीं प्रदेश में पेट्रोलियम क्षेत्र के चारों निवेशकों द्वारा कार्य जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 25 May 2023, 9:53 AM IST

पेट्रोलियम क्षेत्र में दस हजार करोड़ का नया निवेश, ऑनलैंड खनिज तेल उत्पादन में राजस्थान पहले स्थान पर... रोजगार की नई राह खुली

पेट्रोलियम क्षेत्र में दस हजार करोड़ का नया निवेश, ऑनलैंड खनिज तेल उत्पादन में राजस्थान पहले स्थान पर... रोजगार की नई राह खुली

राज्य में पेट्रोलियम क्षेत्र में 22,838 करोड़ के निवेश प्रस्तावों में से 10,245 करोड़ का नया निवेश किया जा चुका हैं, वहीं प्रदेश में पेट्रोलियम क्षेत्र के चारों निवेशकों द्वारा कार्य जारी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइन्स, पेट्रोलियम, उद्योग व एमएसएमई वीनू गुप्ता ने बताया कि इंवेस्ट राजस्थान के तहत पेट्रोलियम क्षेत्र में केयर्न वेदांता ने 20 हजार करोड़, ऑयल इण्डिया ने 663 करोड़, ओएनजीसी ने 1050 करोड़ और फोकस एनर्जी की ओर से 1125 करोड़ रुपए के नए निवेश प्रस्तावों पर करार किया गया था। चारों ही निवेशक कंपनियों द्वारा प्रदेश में निवेश प्रस्तावों पर तेजी से क्रियान्वयन जारी हैं और 10 हजार 245 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश कार्य किये जा चुके हैं। प्रदेश में चरणवद्ध तरीके से निवेश कार्य प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें : फर्जी फर्मों ने की करोड़ों की ठगी, प्रदेश के व्यापारी सकते में... जीएसटी अभियान से राहत की उम्मीद

सबसे अधिक निवेश बाड़मेर और जालौर में

पेट्रोलियम क्षेत्र में सबसे अधिक निवेश केयर्न वेदांता द्वारा बाड़मेर और जालौर जिले में किया जा रहा है। 20 हजार के निवेश करार के विरुद्ध अब तक बाड़मेर और जालौर जिले में पीएमएल और पीईएल ब्लॉक में एक्सप्लोरेशन और अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसमें से 9450 करोड़ रुपए के कार्य किये जा चुके हैं। इसी तरह से फोकस एनर्जी द्वारा जैसलमेर ब्लॉक में 1125 करोड़ रुपए के निवेश कार्यों के विरुद्ध 270 करोड़ रुपए के निवेश कार्य किए जा चुके हैं। ओएनजीसी द्वारा बीकानेर व जैसलमेर की पीएमएल व पीईएल में एक्सप्लोरेशन और उत्पादन में 1050 करोड़ रुपए के निवेश कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें से 326 करोड़ 23 लाख रुपए से अधिक निवेश कार्य कार्य किया गया है। इसी तरह से ऑयल इण्डिया द्वारा 663 करोड़ के निवेश लक्ष्य के विरुद्ध जैसलमेर में 270 करोड़ के कार्य किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : लीची का स्वाद पड़ेगा महंगा, उत्पादन में आई बड़ी गिरावट...140 रुपए किलो तक पहुंचे दाम

पेट्रोलियम क्षेत्र में कार्य को गति मिली

निदेशक मांइस एवं पेट्रोलियम संदेश नायक ने बताया कि प्रदेश में पेट्रोलियम क्षेत्र में एक्सप्लोरेशन और खनन कार्य को गति मिली है, वहीं नए निवेश से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से हजारों लोगों के लिए रोजगार की राह खुलने लगी हैं। राजस्थान आज आनलैण्ड क्षेत्र में देश में सर्वाधिक खनिज कच्चा तेल उत्पादक प्रदेश बन गया है।