24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये बारिश तो कुछ नहीं… नौतपा में इस बार होगी भयानक बारिश… 28 मई से होगी शुरुआत.. भारी ओले और बिजली गिरने का अलर्ट

नए पश्चिमी विक्षोभ के देखते हुए मौसम विभाग ने 28 और 29 मई के लिए अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 25 May 2023, 11:50 AM IST

ये बारिश तो कुछ नहीं... नौतपा में इस बार होगी भयानक बारिश... 28 मई से होगी शुरुआत.. भारी ओले और बिजली गिरने का अलर्ट

ये बारिश तो कुछ नहीं... नौतपा में इस बार होगी भयानक बारिश... 28 मई से होगी शुरुआत.. भारी ओले और बिजली गिरने का अलर्ट

नए पश्चिमी विक्षोभ के देखते हुए मौसम विभाग ने 28 और 29 मई के लिए अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है। इसका सबसे ज्यादा असर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा में असर दिखाएगा। 26 और 27 मई को केवल उत्तरी भागों में मेघगर्जन और हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, आज यानी गुरुवार को प्रदेश के करीब 23 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. कई जिलों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : ऑनलैंड खनिज तेल उत्पादन में राजस्थान पहले स्थान पर... रोजगार की नई राह खुली

अगले दो दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इसका सबसे ज्यादा असर पूर्वी राजस्थान में देखने को मिलेगा, जहां जमकर बारिश होने के साथ ही कई जगह ओलावृष्टि भी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के नए सिस्टम का असर जयपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर संभाग में सबसे अधिक देखने को मिलेगा। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : लीची का स्वाद पड़ेगा महंगा, उत्पादन में आई बड़ी गिरावट...140 रुपए किलो तक पहुंचे दाम

नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय

जयपुर मौसम विभाग का कहना है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के कुछ भागों में सक्रिय हो चुका है। हवाओं के साथ अरब सागर की खाड़ी के साथ-साथ बंगाल की खड़ी से भी नमी की आपूर्ति हो रही है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय पश्चिमी क्षेत्र के प्रभाव से राज्य में कहीं-कहीं आंधी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश पूर्वी राजस्थान के दौसा के सिकराय में 45 मिलीमीटर जबकि पश्चिमी राजस्थान के हनुमानगढ़ के नोहर में 40 मिमी दर्ज की गई है।