जेडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सेक्टर सड़कों की (A, B, C, D) चार श्रेणियां हैं। मास्टर प्लान में प्रस्तावित ए और बी श्रेणी की 226 सड़कों में से अब 71 निर्माण कराया जाएगा। नगर निकाय ने इसके लिए पहले ही 454 करोड़ रुपए की प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दे दी है। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान सेक्टर की सड़कों को श्रेणी के हिसाब से प्राथमिकता दी गई थी, जिसमें 'A' सबसे महत्वपूर्ण थी।