1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली पर घर जाने वालों के लिए अच्छी खबर, रेलवे ने राजस्थान से चलाई 2 स्पेशल ट्रेनें, 7 ट्रेनों में बढ़ाए कोच

Indian Railways News : होली पर्व पर ट्रेनों में बढ़ रहे यात्रीभार के चलते रेलवे ने अब दो नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जिनमें में से एक ट्रेन आज से शुरू हो चुकी है।

2 min read
Google source verification
train.jpg

Holi special trains will pass through Itarsi, Bina and Rani Kamalapati

Indian Railways News : जयपुर। होली पर्व के चलते ट्रेनें फुल चल रही हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में तो हालात ऐसे हैं कि एक भी सीट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेनों के संचालन में लगा हुआ है। होली पर्व पर ट्रेनों में बढ़ रहे यात्रीभार के चलते रेलवे ने अब दो नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जिनमें में से एक ट्रेन आज से शुरू हो चुकी है और दूसरी ट्रेन 7 अप्रैल से चलेगी। इसके अलावा रेलवे ने 7 ट्रेनों में कोच बढ़ाए है। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

जानकारी के अनुसार जयपुर से नारनौल के बीच आज से स्पेशल ट्रेन शुरू हो गई है। यह ट्रेन शनिवार से मंगलवार तक जयपुर से सुबह 10.40 बजे रवाना होकर दोपहर 2.05 बजे नारनौल पहुंचेगी। नारनौल से यह ट्रेन दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर शाम 6.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव ढेहर का बालाजी, नींन्दड़ बैनाड, चौमूं सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, डाबला व निजामपुर स्टेशन पर होगा।

वहीं, खातीपुरा से दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। ये ट्रेन 7 व 13 अप्रैल को दानापुर से रात 9.45 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। इसी प्रकार 8 व 14 अप्रेल को खातीपुरा से रात 11.30 बजे रवाना होकर अगले रात 9.15 बजे दानापुर पहुंचेगी। आवाजाही के दौरान यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, कानपुर सेट्रल, टूण्डला, आगराफोर्ट, भरतपुर व दौसा स्टेशन होकर संचालित होगी।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले फिर आई बड़ी खबर, चंद्रभान आक्या सहित राजस्थान के 4 MLA आज थामेंगे बीजेपी का दामन!

इधर, इन दिनों ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ की वजह से रेलवे ने 7 ट्रेनों में अस्थाई कोच बढ़ाए है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 14707 बीकानेर-दादर, गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर, गाड़ी संख्या 22471 बीकानेर-दिल्ली सराय, गाड़ी संख्या 20473 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी में 31 मार्च तक डिब्बों में बढ़ोतरी की गई हैं। वहीं, गाड़ी संख्या 12465 इंदौर-भगत की कोठी में 1 अप्रेल तक बढ़ोतरी की है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 20489 बाड़मेर-मथुरा और गाड़ी संख्या 20487 बाड़मेर-दिल्ली में आज से 25 मार्च तक के लिए डिब्बों में बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में दस फीट जमीन के लिए भाई व भतीजों ने चाचा को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला

Story Loader