
Rajasthan Fourth Class Recruitment: जयपुर. राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती–2024 के तहत अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन (DV) कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू होगी। इस संबंध में संशोधित समय सारिणी जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार विभिन्न चरणों में अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार दस्तावेज़ सत्यापन का पहला चरण 11 मार्च से 14 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दूसरा चरण 16 मार्च से 19 मार्च तक होगा। तीसरे चरण की प्रक्रिया 23 मार्च से 25 मार्च तक तथा चौथा चरण 27 से 28 मार्च तक चलेगा। इसके अलावा पांचवां चरण 30 मार्च को एक दिन के लिए रखा गया है।
आदेश के अनुसार छठा चरण 1 से 2 अप्रैल, सातवां चरण 6 से 11 अप्रैल तथा इसके बाद एक दिन का अतिरिक्त चरण 13 अप्रैल को रखा गया है। अंतिम चरण 15 से 20 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तय कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ों की पात्रता जांच और सत्यापन की प्रक्रिया सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों को भी निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ उपस्थित रहने के लिए कहा गया है, ताकि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।
Updated on:
09 Mar 2026 01:07 pm
Published on:
08 Mar 2026 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
